मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

जयपुर में झमाझम बारिश, कई इलाकों में पानी भरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन41 बार पढ़ा गया

जयपुर, । राजस्थान में मानसून दाेबारा सक्रिय हो गया है। जयपुर,

सीकर सहित कई जिलों में बुधवार रात से तेज बारिश हो रही है। लगातार बरसात

से कई इलाकों में पानी भर गया है। बारिश के कारण यातायात में परेशानी आ रही

है, कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। जयपुर के पॉश इलाकों में भी एक-दो फीट तक

पानी जमा हो गया है। शहर के विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया के एक घर के

बेसमेंट में पानी भरने से परिवार फंस गया है। करीब तीन घंटे से सिविल

डिफेंस की टीम परिवार की तलाश कर रही है।

करतारपुरा नाले में भी

उफान है। अजमेर रोड व सीकर रोड पर भी पानी भरने से खतरा बढ़ गया है। जयपुर

के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर भी पानी भरने से पैसेंजर्स को परेशानी हो

रही है। मौसम केंद्र जयपुर ने गुरुवार को नाै जिलों में यलो अलर्ट जारी

किया है। राजधानी में लगातार बारिश का दौर चलने के कारण कई इलाकों में पानी

भर गया है। जगतपुरा इलाके में पुलिया के नीचे पानी जमा होने से कई वाहन

फंसे रह गए। गांधीनगर रेलवे स्टेशन से पहले कई ट्रेनों को रोक दिया गया।

गोमती एक्सप्रेस ट्रेन को भी खातीपुरा स्टेशन पर खड़ा कर दिया। जिससे कई

यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जयपुर में सुबह से हो रही भारी

बारिश के चलते कई स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। झोटवाड़ा स्थित एक

निजी स्कूल ने सुबह ही अभिभावकों को मैसेज भेजकर अवकाश की सूचना दी है।

उल्लेखनीय

है कि बीते कई दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण भी शहर

में कचरा नहीं उठ पा रहा है, ऐसे में बारिश में और ज्यादा हालात खराब हो गई

है। जगह-जगह कूड़े का ढेर होने के कारण जलजमाव अधिक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर