मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · शाम 6:44 · नई दिल्ली संस्करण

शहर की यातायात व्यवस्था बदहाल, बिलासपुर हाईकोर्ट ने यातायात उप पुलिस अधीक्षक से मांगा जवाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन102 बार पढ़ा गया
शहर की यातायात व्यवस्था बदहाल, बिलासपुर हाईकोर्ट ने यातायात उप पुलिस अधीक्षक से मांगा जवाब

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आज बुधवार को अहम सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश अमितेंद्र किशोर प्रसाद की युगलपीठ में सुनवाई के दौरान शहर के यातायात और राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण पर नाराजगी जताई। मुख्य न्यायाधीश सिन्हा ने बिलासपुर शहर के शनिचरी बाजार के हालात पर भी चिंता जताई और कहा कि यहां के हालात बहुत खराब है, आम आदमी कैसे चलता है..? जबकि सड़क में गाड़ियां खड़ी रहती है..!सुनवाई के दौरान उप महाधिवक्ता यशवंत ठाकुर ने बताया कि 10 दिसंबर 2024 को बिलासपुर के ट्रैफिक डीएसपी ने पूर्व सुनवाई में दिए गए आदेश की परिपालन में यातायात के संबंध में शपथपत्र दाखिल किया है। डिवीजन बेंच ने ट्रैफिक लाइट के ठीक से फंक्शनिंग (कामकाज) नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। कोर्ट ने पेंड्रीडीह बाईपास में वाहनों के प्रदूषण पर चिंता जताई और राष्ट्रीय राजमार्ग के अगल-बगल हाे रहे अतिक्रमण पर चिंता जताते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश के साथ जवाब मांगा है। इस पूरे मामले में अगली सुनवाई 9 जनवरी 2025 को निर्धारित की गई है। जिसमें शहर के ट्रैफिक डीएसपी को यातायात की सुगम व्यवस्था बनाने के निर्देश के साथ शपथपत्र पेश करने के लिए कहा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर