मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी का दिल्ली सरकार को जवाब-पानी का बीओडी 2-3 एमजी प्रति लीटर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन118 बार पढ़ा गया

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आआपा) सरकार के पानी को गंदा बताने वाले बयान का जवाब दिया है।उन्होंने कहा कि दिल्ली को दिए जा रहे पानी का बीओडी ((बॉयोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड का आशय पानी में कार्बनिक पदार्थों को विघटित करने के लिए सूक्ष्मजीवों द्वारा आवश्यक घुलित ऑक्सीजन की मात्रा) लगभग 2-3 एमजी प्रति लीटर होता है। इसके अलावा सीएलसी नहर के जरिए दिए जा रहे पानी का बीओडी शून्य के बराबर होता है।उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार यह बताए कि दिल्ली बॉर्डर से ओखला के बीच 28 नाले हैं, उसमें प्रदूषण के लिए कौन जिम्मेदार है। सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की आदत केवल झूठ बोलना और अपनी कमियों का दोष दूसरों पर मढ़ना है। नायब सिंह सैनी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के पानी में प्रदूषण को लेकर किए जा रहे दावों को खारिज करते हुए कहा कि हरियाणा से दिल्ली को अच्छा पानी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से यमुना को साफ करने के लिए दिल्ली सरकार को अभी तक 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा धनराशि मिल चुकी है। 3,000 करोड़ तो पिछले दो साल में मिले हैं। उन्होंने कहा दिल्ली सरकार बताए कि इस पैसे का क्या हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर