मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 1:19 · नई दिल्ली संस्करण

अपहरण की खबर निकली झूठी, खुद ही गढ़ी थी अपहरण की कहानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन90 बार पढ़ा गया
अपहरण की खबर निकली झूठी, खुद ही गढ़ी थी अपहरण की कहानी

कोडरमा। जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में अपहरण की खबर झूठी निकली। पुलिस ने मात्र छह घंटे के भीतर कथित अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। पूरा मामला आपसी लेनदेन और अदालत में चल रहे ट्रक बिक्री विवाद से जुड़ा निकला। डोमचांच थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी काजल देवी ने थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनके पति प्रकाश मेहता सात फरवरी की रात से लापता हैं। खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच 10 फरवरी को प्रकाश मेहता ने अपने मोबाइल फोन से कॉल कर बताया कि उनका अपहरण कर लिया गया है और वे गिरिडीह जिले के बगोदर थाना अंतर्गत लक्षीबागी अटका में हैं।उन्होंने कहा कि अपहरण करने वाले 15 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इस आवेदन के आधार पर डोमचांच थाना में मामला दर्ज कर लिया गया।इधर, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी। जांच शुरू हुई और पुलिस टीम ने घटना के छह घंटे के भीतर कथित अपहृत प्रकाश मेहता को उनके रिश्ते में बहनोई लगने वाले जयनारायण मेहता के घर से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में प्रकाश मेहता ने पुलिस को बताया कि जयनारायण मेहता को एक ट्रक था, जो उनकी पत्नी के नाम पर पंजीकृत था। ट्रक को एक एग्रीमेंट के तहत अशोक कुमार को बेचा गया था, जिसमें वे गवाह थे। तय समय पर भुगतान नहीं होने के कारण मामला न्यायालय में विचाराधीन है।इसी विवाद के दौरान पैसे दिलवाने के दबाव से बचने के लिए प्रकाश मेहता ने खुद को अपहृत बताने की झूठी सूचना अपनी पत्नी को दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में अपहरण की घटना भ्रामक और असत्य पायी गयी। इसके बाद पुलिस टीम प्रकाश मेहता को डोमचांच थाना ले आयी और पूछताछ कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर