मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:18 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: कैब चालक की मफलर से गला घोंटकर हत्या, एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन63 बार पढ़ा गया
गुरुग्राम: कैब चालक की मफलर से गला घोंटकर हत्या, एक गिरफ्तार

हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तारगुरुग्राम। गुरुग्राम में एक कैब ड्राइवर की हत्या करके लाश सुल्तानपुर झील के पास फेंक दी गई। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने शुक्रवार को बताया की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में एक आरोपी को काबू किया है। जानकारी के अनुसार 29 जनवरी 2026 को पुलिस थाना सेक्टर-9ए गुरुग्राम की पुलिस टीम को सूचना मिली कि बसई चौक गुरुग्राम से एक व्यक्ति का अपहरण किया गया है।इस सूचना के मिलते ही पुलिस टीम तत्काल बसई चौक पहुंची। वहां पर दिल्ली पुलिस की टीम उत्तर-प्रदेश निवासी शानू को अपने साथ लेकर मौजूद मिली। घटनास्थल पर एक व्यक्ति ने पुलिस टीम को लिखित शिकायत देकर कहा कि उसका साला सूरज (25 वर्ष) गुरुग्राम में टैक्सी चलाने का कार्य करता था।27 जनवरी 2026 को दोपहर के समय वह अपनी टैक्सी लेकर घर से निकला था, परंतु देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो उसने सूरज के मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, जो स्विच ऑफ मिला। इसके पश्चात टैक्सी की लोकेशन चेक की गई, जिसमें गाड़ी की लोकेशन होली चौक दिल्ली की मिली। 28 जनवरी 2026 को वो दिल्ली पहुंचा। मृतक की टैक्सी मिलने पर पुलिस थाना कापसहेड़ा ने दिल्ली में सूचना दी। पुलिस की सहायता से 29 जनवरी को सूरज का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण करके हत्या कर दी गई है। उसके शव को फरुखनगर क्षेत्र के खेतों में फेंक दिया गया है।पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के सहयोग से आरोपी शानू (उम्र 21 वर्ष) को बसई चौक गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर फर्रूखनगर क्षेत्र में सरसों के खेत से मृतक सूरज का शव बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने एक अन्य साथी आरोपी के भाई की टैक्सी चलाता था। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पूर्व नियोजित योजना के तहत कैब ऑनलाइन बुक की और मृतक सूरज को बसई चौक पर बुलाया। कुछ दूर चलने के बाद आरोपियों ने पेशाब का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई। इसी दौरान आरोपियों ने सूरज को पीछे से दबोचकर मफलर से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद सभी ने मृतक के शव को फरुखनगर के खेतों में फेंक दिया और उसकी टैक्सी को लेकर चले गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर