मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:35 · नई दिल्ली संस्करण

पहलगाम घटना के विरोध में गरजे गुरुग्राम के ऑटो चालक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन105 बार पढ़ा गया
पहलगाम घटना के विरोध में गरजे गुरुग्राम के ऑटो चालक

-भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के आह्वान जताया आतंकवाद व पाकिस्तान का विरोधगुरुग्राम। भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के आह्वान पर शनिवार को गुरुग्राम के समस्त ऑटो ड्राइवरों ने पहलगाम हमले को लेकर आतंकवाद के खिलाफ फव्वारा चौक से स्वतंत्रता सेनानी भवन सिविल लाइन तक पैदल मार्च निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों के साथ विरोध जताया।इस अवसर पर ऑटो चालकों ने अग्रवाल धर्मशाला के सामने आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला जलाकर आतंकवादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने के लिए प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजा। जिसमें मांग की गई कि हमारे देश और हमारी सेना के बारे में गलत बयानबाजी करने वाले पाकिस्तान और उनके नेताओं पर जल्द से जल्द केंद्र सरकार कठोर कार्यवाही करे।ऑटो यूनियन के लीगल एडवाइजर कुलभूषण भारद्वाज एडवोकेट ने कहा कि जिस प्रकार निर्दोष देशवासियों को आतंकवादियों ने मारकर अपनी ओछी मानसिकता दिखाई है, वह इंसानियत को शर्मसार करती है। जिसका देश का प्रत्येक नागरिक खासकर सारे ड्राइवर भाई मिलकर विरोध करते हैं। अपने विरोध को जताने के लिए इतनी भारी संख्या में इकट्ठे होकर पाकिस्तान को संदेश देना चाहते हैं कि जितनी संख्या पाकिस्तान की है, उससे ज्यादा संख्या हमारे देश में ड्राइवरों की है।भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि आज का यह पैदल मार्च उन आतंकवादियों के लिए संदेश है, जो हमेशा भारत का बुरा करने की सोचते रहते हैं। उन्हें आने वाले दिनों में भारत की सेना बड़ा सबक सिखाने का काम करेगी। पाकिस्तान को एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक नहीं भूलनी चाहिए, जब भारत के जवानों ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा था। भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि पूरे देश में भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ व भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर निकाला जाएगा। देश का ड्राइवर सबसे पहले राष्ट्र हित की भावना को लेकर चल रहा है।इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र कुमार, प्रदेश मंत्री मधु, जिला अध्यक्ष समय सिंह, जिला मंत्री रमेश कुमार, भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री नवीन कुमार, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुनील राघव, सतबीर प्रधान, मुकेश प्रधान, धर्म प्रधान, राजू प्रधान, आनंद प्रधान, नरेंद्र प्रधान, नीटू प्रधान, मदन प्रधान, रमीज प्रधान, रमजान प्रधान, मुकेश प्रधान, हरबीर प्रधान, महिपाल प्रधान पटौदी, इमरान मलिक प्रधान, सफीकुल प्रधान, दीपक पोदार प्रधान सहित गुरुग्राम के समस्त ऑटो चालकों ने पाकिस्तान के खिलाफ आवाज उठाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर