मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:20 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रेटर नोएडा : पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर-आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे हैं दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन86 बार पढ़ा गया
ग्रेटर नोएडा : पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर-आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे हैं दर्ज

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर के जारचा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में 17 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 27 मई को जारचा पुलिस बुलंदशहर बॉर्डर स्थित समाना नहर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया।

पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह भागने लगा। खुद को पुलिस से घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें मोटरसाइकिल सवार बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल की पहचान शहजाद (30) निवासी ग्राम कलौंदा, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। घटना के बाद पुलिस ने घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की गई तो सामने आया कि उसके खिलाफ बुलंदशहर जिले के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शहजाद पर थाना ककोड़, औरंगाबाद, छतारी, पहासू, शिकारपुर, अहमदगढ़, खुर्जा देहात और कोतवाली देहात समेत कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

इनमें चोरी, अवैध हथियार रखने, गैंगस्टर एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराएं शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर