मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · शाम 4:12 · नई दिल्ली संस्करण

1932 के खतियान आधारित नियोजन नीति बनाए सरकार: लंबोदर महतो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

26 फरवरी। गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने 1932 खतियान आधारित

स्थानीय और नियोजन नीति बनाने और विभाग की ओर से प्रश्न पत्र लीक मामले में

अभ्यर्थियों के खिलाफ दर्ज केस को वापस लेने और इस मामले की सीबीआई जांच

करने की मांग की है। उन्होंने यह मांग सोमवार को झारखंड विधानसभा के बजट

सत्र के दूसरे दिन शून्य काल में की।

महतो ने सदन में राज्य सरकार

का ध्यान इस बात की और आकृष्ट कराया कि झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड

कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के माध्यम से विभिन्न विभागों के रिक्त पदों

के विरुद्ध नियुक्ति को लेकर गत 28 जनवरी को इसकी परीक्षा ली गई और परीक्षा

के मात्र चार घंटे में प्रश्न पत्र लीक हो गया। जब इसका विरोध किया गया तो

15 नामजद एवं तीन से चार हजार अज्ञात अभ्यर्थियों के ऊपर केस कर दिया

गया। ऐसा होने से राज्य के अभ्यर्थियों में आक्रोश व्याप्त है।

उन्होंने

कहा कि मौजूदा समय में 3.59 लाख से ज्यादा नियमित सरकारी पदों की

रिक्तियां हैं। उन्होंने राज्य सरकार से अभ्यर्थियों पर किए गए केस को वापस

लेने और लीक प्रश्न पत्र की जांच सीबीआई से करने की वकालत की। उन्होंने इस

विषय को लेकर सदन में कार्य स्थगन का प्रस्ताव भी लाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर