मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:26 · नई दिल्ली संस्करण

स्कूल जा रहे शिक्षक की गाेली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन89 बार पढ़ा गया
स्कूल जा रहे शिक्षक की गाेली मारकर हत्या

गोपालगंज।स्कूल जाने के दाैरान शुक्रवार काे एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव की है। नदी के रास्ते पहुंचे बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हत्या किसने की इसका खुलासा नहीं हो सका है।अरविंद यादव शुक्रवार की बाइक से मिडिल स्कूल झीरवा में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। गोली लगने से मौके पर ही अरविंद यादव की मौत हो गई। अरविंद यादव के बेटे विश्वजीत यादव उचकागांव प्रखंड के प्रमुख हैं। गोपालगंज जिला प्रमुख संघ के अध्यक्ष भी हैं। हत्या के बाद से परिजन और समर्थकों में भारी आक्रोश है।परिजन के अनुसार पांच गोली शिक्षक को लगी है। सदर अस्पताल में पुलिस शव लेकर पहुंची तो सैकड़ों की संख्या में समर्थकों की भीड़ जुट गई। शिक्षक अरविंद यादव की पत्नी लगातार 10 साल तक श्यामपुर पंचायत में मुखिया रह चुकी हैं।गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि अरविंद यादव शिक्षक थे वो अपने स्कूल जा रहे थे। घर से आधा किलोमीटर दूरी पर कुछ अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या की है। एसआईटी बनाई गई है। पहले पोस्टमार्टम होगा। परिवार वालों से भी बात की गई है। जिन लोगों पर शक है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वजह पूर्व का विवाद है। कई और भी पहलू हैं उस पर एसआईटी जांच कर रही है। जैसा परिवार वाले आवेदन देंगे उस आधार पर कार्रवाई करेंगे

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर