मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

लालबाग गर्ल्स हॉस्टल सहित प्रोफेसर क्वार्टर में घुसा बाढ़ का पानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन41 बार पढ़ा गया

भागलपुर। जिले में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) प्रशासनिक भवन सहित लालबाग स्थित पीजी गर्ल्स छात्रावास और प्रोफेसर क्वार्टर में बाढ़ का पानी काफी तेजी से बढ़ रहा है। टीएमबीयू और लालबाग परिसर जलमग्न हो गया है।लालबाग स्थित महिला छात्रावासों में बाढ़ का पानी आ जाने के कारण स्थिति भयावह हो गई है। जलस्तर में अभी भी वृद्धि देखी जा रही है। टीएमबीयू के कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने डीएसडब्ल्यू और विश्वविद्यालय इंजीनियर की टीम के साथ लालबाग के जलमग्न गर्ल्स छात्रावासों का निरीक्षण करने पानी में घुसकर ही चले गए। कुलपति सबसे पहले ओबीसी महिला छात्रावास गए जहां पानी लबालब भरा हुआ था।उन्होंने छात्राओं को हॉस्टल से निकालने के लिए तुरंत इंजीनियरों को निर्देश दिए और मौके पर ही 3 ट्रैक्टर और नाव की व्यवस्था कराई गई। सभी छात्राओं को हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया गया। ट्रैक्टर और नाव की मदद से छात्राओं को बाहर निकाला गया। बाढ़ की स्थिति नियंत्रित होने तक हॉस्टल की सभी छात्राओं को फिलहाल एसएम कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में शिफ्ट कराने की व्यवस्था की गई। लगभग 36 से भी अधिक छात्राओं को एसएम कॉलेज के हॉस्टल में शिफ्ट किया गया।डीएसडब्ल्यू ने बताया की एसएम कॉलेज की व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। 10 कमरों में छात्राओं को शिफ्ट किया गया है। कुलपति ने लालबाग प्रोफेसर क्वार्टर में रहने वाले प्रोफेसरों के भी जलमग्न परिसर का निरीक्षण किए।कुलपति के निरीक्षण के दौरान डीएसडब्ल्यू, इंजीनियर, कर्मचारी के अलावा विश्वविद्यालय थाना प्रभारी सुप्रिया कुमारी दलबल सहित विश्वविद्यालय के निजी सुरक्षा गार्ड मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर