मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

ICC अवॉर्ड के लिए गिल, हुसैन और स्मिथ में मुकाबला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन140 बार पढ़ा गया
ICC अवॉर्ड के लिए गिल, हुसैन और स्मिथ में मुकाबला

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल के साथ बांग्लादेशी ऑलराउंडर मोसाद्देक हुसैन और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ को जून महीने के 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है।

शुभमन गिल अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की घरेलू सीरीज के दौरान जबरदस्त फॉर्म में थे और उन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में टीम की अगुवाई की। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने महीने की शुरुआत न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एकमात्र टेस्ट में भारत की पारी से जीत के दौरान शानदार 126 रन बनाकर की थी, जो उनके टेस्ट करियर की 11वीं सेंचुरी थी।

गिल ने अपनी शानदार फॉर्म को वनडे सीरीज में भी जारी रखा, जहां उन्होंने सिर्फ दो पारियों में 238 रन बनाए। धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में नाबाद 84 रन बनाने के बाद, गिल ने लखनऊ में 154 रन जड़े थे।

पारी के दौरान गंभीर ऐंठन से जूझने के बावजूद, गिल ने भारत की जीत सुनिश्चित करने के लिए तेजी से रन बनाए।

उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया था। भारत ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी।

दूसरी तरफ, बांग्लादेश के मोसाद्देक हुसैन ने चार साल के अंतराल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार वापसी की। इस ऑलराउंडर को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध बांग्लादेश की ऐतिहासिक 2-1 से वनडे सीरीज जीत में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया था।

हुसैन ने पहले मैच में नाबाद 86 रन बनाने के साथ दो विकेट हासिल किए थे। वह सीरीज में 157 रनों के साथ अपनी टीम के टॉप स्कोरर रहे।

वहीं, स्मिथ को इंग्लैंड में यादगार 2-1 से टेस्ट सीरीज जीत दिलाने के लिए न्यूजीलैंड के कमजोर पेस बॉलिंग अटैक की अगुवाई करने का इनाम मिला।

स्मिथ ने सीरीज में सर्वाधिक 16 विकेट लिए। इस दौरान लॉर्ड्स में 70 रन देकर 6 विकेट चटकाए। वह 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुने गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर