मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में घर में घुसकर युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू,

24 जनवरी । जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अमनचैन मुहल्ले के

एक घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी गई। जख्मी युवक को एमआरएमसीएच में

भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। घटना बुधवार सुबह नौ बजे

की है। पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ लिया है। घटना के पीछे आपसी लेनदेन का

विवाद बताया गया है।

घटना के बारे में बताया जा रहा

है कि विवेक सिंह एवं दीपक सिंह गौतम सिंह के घर आए थे। इसी क्रम में

विवेक ने गौतम सिंह को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके

से छत से कूद कर भाग गया। हालांकि, विवेक के साथ गए युवक दीपक ने गौतम को

उसके परिजनों के साथ मिलकर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी

मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना के आधे घंटे के अंदर एक

अपराधी को पकड़ लिया। साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी

बरामद कर लिया गया है। एसपी रीष्मा रमेशन ने इसकी पुष्टि की है। विवेक सिंह

को पकड़ने के लिए भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। कुछ दिन पहले ही विवेक जेल

से बाहर आया था। उसे एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर