मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 3:48 · नई दिल्ली संस्करण

शेफाली को आउट करने के बाद पवेलियन जाने का इशारा पड़ा महंगा, पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना पर ICC की कार्रवाई

दुबई। भारत के खिलाफ 'विमेंस एशिया कप 2026' का मैच गंवाने के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना को एक और झटका लगा है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन60 बार पढ़ा गया
शेफाली को आउट करने के बाद पवेलियन जाने का इशारा पड़ा महंगा, पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना पर ICC की कार्रवाई

दुबई। भारत के खिलाफ 'विमेंस एशिया कप 2026' का मैच गंवाने के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना को एक और झटका लगा है। कप्तान को 'आईसीसी आचार संहिता' के लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जिसके चलते उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।

यह घटना भारत की बल्लेबाजी के दौरान दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर तब घटित हुई, जब फातिमा ने ओपनर शेफाली वर्मा को 'कॉट-एंड-बोल्ड' आउट करने के बाद पवेलियन की ओर इशारा किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम 18.1 ओवरों में 55 रन पर ढेर हो गई।

इसके जवाब में भारत ने मैच 8.4 ओवरों में 7 विकेट शेष रहते अपने नाम किया।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि फातिमा सना को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया।

यह नियम 'ऐसी भाषा, हरकत या इशारों के इस्तेमाल से संबंधित है जो अपमानजनक हों, या जिनसे किसी इंटरनेशनल मैच के दौरान बल्लेबाज के आउट होने पर आक्रामक प्रतिक्रिया भड़क सकती हो।'

यह 24 महीनों के भीतर फातिमा का दूसरा अपराध है, जिसके साथ फातिमा सना के कुल डिमेरिट प्वाइंट्स की संख्या 2 हो गई है।

इससे पहले, उन्हें 6 अगस्त 2025 को डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ

टी20 मैच के दौरान डिमेरिट प्वाइंट दिया गया था।

पाकिस्तानी कप्तान पर ये आरोप ऑन-फील्ड अंपायर निमाली परेरा और शथिरा जाकिर जेसी के साथ-साथ थर्ड अंपायर रुकैया सुल्ताना और फोर्थ अंपायर रबाब अहसान ने लगाए थे। 'लेवल 1' के उल्लंघन के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार है, और अधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट प्वाइंट्स हो सकती है।

आईसीसी ने बताया, "फातिमा ने अपराध स्वीकारते हुए एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी की सुप्रिया रानी दास की ओर से प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं थी।"

भारत और श्रीलंका की टीमें विमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में अपना-अपना स्थान पक्का कर चुकी हैं।

अगर सोमवार को फातिमा की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम हांगकांग, चीन के खिलाफ जीत दर्ज करती है, तो उसे भी सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा। वहीं, 'ग्रुप-बी' में बांग्लादेश और यूएई के बीच 8 सितंबर को खेला जाने वाला मैच अंतिम सेमीफाइनलिस्ट तय करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर