मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 1:29 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचा गर्रा नदी का जल, जनजीवन प्रभावित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन4 बार पढ़ा गया

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद में लखनऊ-दिल्ली

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गर्रा नदी का जल पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हो गया

है।

गर्रा नदी के बढ़े जलस्तर के कारण बरेली के रास्ते राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने वाले वाहनों को सीतापुर की ओेर से लखनऊ भेजा रहा है।

शाहजहांपुर

के लोगों के अनुसार गर्रा नदी का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ घंटे

पूर्व आ गया था। जिसके बाद उधर से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी पड़

गयी थी। वहीं भारी वाहनों के राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने के बाद जाम की

स्थिति बन गयी। दिल्ली होते हुए बरेली के रास्ते लखनऊ जाते हुए वाहनों को

शाहजहांपुर में इंट्री के साथ ही डायवर्जन कर दिया गया है। ​इससे अभी जाम

से थोड़ी राहत हुई है, वहीं सड़क पर बह रहे नदी के जल से कोई राहत नहीं है।

शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने कहा कि एनएच 24 पर

गर्रा नदी का जल आने से लोगों को थोड़ी दिक्कते हुई है। इसके लिए पुलिस

प्रशासन ने बरेली की ओर से आ रहे वाहनों को सीतापुर या कटरा के रास्ते आगे

बढ़ाने में जुटी है। शाहजहांपुर के बाहर से ही वाहनों को डायवर्ट किया जा

रहा है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए एनएच को छूने

वाली सड़कों पर भी डायवर्जन किया जा रहा है। जिससे शहर से एनएच पर आने वाले

वाहन सवार लोगों को खासा दिक्कत ना हो। गर्रा नदी उफान पर है और अभी कुछ

समय जलस्तर को कम होने में लग सकता है। तभी तक एहतियात के तौर पर पुलिस

प्रशासन अलर्ट है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर