मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:02 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: इलैक्ट्रोनिक्स उत्पाद की खरीद पर कैशबैक का लालच दे महिला से पांच लाख ठगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया
फतेहाबाद: इलैक्ट्रोनिक्स उत्पाद की खरीद पर कैशबैक का लालच दे महिला से पांच लाख ठगे

फतेहाबाद। साइबर ठगों ने भट्टू की एक महिला को अपने जाल में फंसाते हुए उससे पांच लाख रुपये हड़प लिए। ठग ने महिला को इलैक्ट्रोनिक्स प्रोडक्ट खरीदने और डबल कैशबैक का लालच देकर ठगी को अंजाम दिया। अब इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने मंगलवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गीता पत्नी रोहताश निवासी नजदीक पंचायत भवन, भट्टू ने बताया है कि वह घरेलू कार्य करती है। 2 अगस्त 2023 को उसके वॉट्सऐप पर लिंक आया।

उससे वह ग्रुप से जुड़ गई। उस ग्रुप के एडमिन से लगातार वॉट्सऐप के माध्यम से बात होती रही। उसने कहा कि उसके पास एलईडी, स्कूटी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोड्क्टस हैं। अगर वह इन इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोड्क्टस को खरीदती है तो डबल कैश बैक मिलेगा। महिला ने बताया कि उस व्यक्ति के कहने पर वह कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोड्क्टस खरीदने को तैयार हो गई। 5 अगस्त 2023 को उसने उस व्यक्ति को 53400 रुपए गूगल-पे कर दिए। इसके बाद उसने अपने जानकार लीलाधर के खाते से भी 62300 हजार रुपए फोन-पे करवा दिए। महिला ने बताया है कि जब उसने इलैक्ट्रोनिक्स प्रोडक्ट मांगे तो उसे कहा कि वह कई प्रोड्क्टस इक्कठे खरीदे, जिससे उसको अच्छा मुनाफा मिलेगा वा कैशबैक भी अच्छा मिलेगा।

उसकी बातों में आकर 12 अगस्त 2023 को अपने जानकार पवन से उसके द्वारा दिए बैंक खाते में 54 हजार रुपए व लीलाधर के खाते से 8300 रुपए और ट्रांसफर कर दिए। फिर 27 अगस्त 2023 को उस व्यक्ति को 17800 रुपए, 4 सितंबर 2023 को 50 हजार रुपए और अपने एक अन्य जानकार सुरेंद्र कुमार के खाते से 50 हजार रुपए गूगल-पे कर दिए। फिर 5 सितंबर 2023 को 30 हजार रुपए व 10700 रुपए, जानकार विक्रम से 40 हजार रुपए भिजवा दिए। इस तरह 18 सितंबर 2023 तक उसको 5 लाख 500 रुपए भेज दिए।

महिला ने बताया कि वह व्यक्ति उसे प्रोड्क्टस देने और डबल कैशबैक देने का दिलासा देता रहा। दिसंबर 2025 तक उसकी बातें होती रही। बाद में उस व्यक्ति से उसका संपर्क टूट गया। महिला ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने उसे बहला-फुसला कर प्रोडक्ट देने व डबल कैशबेक देने का दिलासा देकर उससे 5 लाख 500 रुपये की धोखाधड़ी की है। इस पर महिला ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। अब साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर