मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की कार ढाबे में घुसी, हादसे में बाल-बाल बचे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की गाड़ी ढाबे में घुस गई. इस हादसे में अजहरुद्दीन बाल-बाल बचे हैं. जानकारी के मुताबिक ये हादसा लालसोट कोटा मेगा हाईवे पर सूरवाल थाने के पास हुआ. 57 साल के पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन अपने परिवार के साथ रणथंभौर आ रहे थे, तभी ये हादसा हो गया. इसी दौरान कार कंट्रोल से बाहर हो गई और फूल मोहम्मद चौराहे पर एक ढाबे में घुस गई. ढाबे पर काम कर रहा एक युवक घायल हो गया, हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई, लेकिन जब सबको पता चला कि कार में खुद अजहरुद्दीन बैठे हैं तो लोग हैरान रह गए. घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना के बाद DSP नारायण तिवारी मौके पर पहुंचे. जानकारी के मुताबिक मोहम्मद अजहरुद्दीन परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए सवाई माधोपुर के रणथंभौर जा रहे थे.

अजहरुद्दीन के साथ आ रहे व्यक्ति को हल्की चोट आई. इसके बाद दूसरी गाड़ी से मोहम्मद अजहरुद्दीन को परिवार सहित होटल पहुंचाया गया. मोहम्मद अजहरुद्दीन और उनका परिवार अब रणथम्भौर के होटल अमन ए खास में पहुंच गया है. हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजहरुद्दीन पिछले हफ्ते अहमदाबाद में थे, जहां उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की वार्षिक आम सभा बैठक में (AGM) भाग लिया था.

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने साल 1984 में इंटरनेशनल क्रिकेट में दस्तक दी थी. अजहर ने अपना पहला टेस्ट मैच 31 दिसंबर 1984 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला. उनकी शानदार बल्लेबाजी स्टाइल के लिए उनको कलाइयों का जादूगर कहा जाता था. मोहम्मद अजहरुद्दीन 1990 में टीम इंडिया के कप्तान बने. अजहरुद्दीन ने 1992, 1996 और 1999 के वर्ल्ड में टीम इंडिया की कप्तानी का जिम्मा संभाला. मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपनी कप्तानी में भारत को 14 टेस्ट और 90 वनडे मैच जिताए हैं.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर