मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:09 · नई दिल्ली संस्करण

गश्ती में लापरवाही बरतने वाले एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन3 बार पढ़ा गया
गश्ती में लापरवाही बरतने वाले एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

पूर्वी चंपारण।एसपी स्वर्ण प्रभात ने गश्ती मे लापरवाही बरतने वाले एक एसआई समेत पांच पुलिसकर्मियो को निलंबित कर दिया है। जिससे लापरवाह व कार्य के प्रति शिथिल पुलिस पदाधिकारियो में हडकंप मचा हुआ है। शनिवार निलंबन का आदेश जारी करते बताया गया है,कि उक्त सभी पुलिसकर्मी शुक्रवार की रात एक मुखिया के घर के बाहर 112 की गाड़ी खड़ी कर ड्यूटी से फरार पाये गये।मामला जिले के केसरिया थाना के 112 गश्ती गाड़ी का है। जहां 112 गस्ती की दो-दो गाड़ी रात्रि में गश्ती के बदले केसरिया थाना के लोहरगांवा पंचायत के मुखिया के दरवाजे के बाहर खड़ी थी।वहीं दोनो गाड़ी पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी फरार पाये गये।दरअसल इसका खुलासा तब हुआ जब एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर शुक्रवार को पूरे जिला की गश्ती गाड़ी की जांच करायी गयी। एसपी के निर्देश पर गश्ती की जांच करने निकले केसरिया सर्किल इंस्पेक्टर की जांच में अर्द्ध रात्रि में 112 की दोनों गाड़ी मुखिया के दरवाजे पर खड़ी पायी गयी। सर्किल इंस्पेक्टर के खोजने के बाद भी न गश्ती पदाधिकारी मिले नहीं चालक और न ही गार्ड।लिहाजा इस आशय का रिपोर्ट मिलने के बाद शनिवार को एसपी ने कारवाई करते हुए एसआई अनिल कुमार राजपाल,चालक सैप कुणाल सिंह,पीटीसी पदाधिकारी सुबोध कुमार,चालक सैप परितोष कुमार सिंह,गार्ड डीएपी निक्की कुमारी को निलंबित कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर