मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग जारी, गौतम देब ने बैलेट गड़बड़ियों पर जताया विरोध

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन7 बार पढ़ा गया
पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग जारी, गौतम देब ने बैलेट गड़बड़ियों पर जताया विरोध

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत गुरुवार को 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही है।

सिलीगुड़ी विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब ने अपना वोट डालने के बाद मतदान व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा, "मैंने अपना वोट डाल दिया है, लेकिन देर रात हमें जानकारी मिली कि कई रेलवे कर्मियों को रिजर्व ड्यूटी से हटाकर अलीपुरद्वार भेज दिया गया।

हमने इसका विरोध किया है, क्योंकि उन्हें अपने मतदान के लिए बैलेट नहीं दिया गया है।"

वहीं नंदीग्राम सीट से टीएमसी उम्मीदवार पवित्र कर ने मतदान प्रक्रिया को काफी हद तक सुचारु बताया। उन्होंने कहा, "यह हमारी परंपरा और संस्कृति का हिस्सा है। कहीं भी मतदान में कोई बड़ी समस्या नहीं है, बस इक्का-दुक्का छोटी परेशानियां हैं।"

राज्य में इस बार मतदान के दौरान सख्त पहचान जांच प्रक्रिया लागू की गई है। मतदाताओं को पहले मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों द्वारा जांच से गुजरना पड़ रहा है।

इसके बाद बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा दोबारा पहचान सत्यापन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था मतदान को निष्पक्ष और सुचारु बनाने के लिए लागू की गई है।

हालांकि शुरुआती घंटों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही, लेकिन कुछ मतदान केंद्रों से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी की छिटपुट खबरें भी सामने आईं।

चुनाव आयोग के अधिकारी इन तकनीकी समस्याओं पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि उन्हें जल्द से जल्द ठीक किया जा सके।

पहले चरण का यह मतदान काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसे पूरे चुनाव के रुझान का संकेतक माना जा रहा है। सभी प्रमुख राजनीतिक दल मतदान प्रतिशत और बूथ स्तर की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं।

राज्य में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को बाकी 142 सीटों पर होगा, जबकि मतगणना 4 मई को निर्धारित की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर