मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:29 · नई दिल्ली संस्करण

खदान क्षेत्र में फायरिंग, एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन78 बार पढ़ा गया
खदान क्षेत्र में फायरिंग, एक घायल

गोड्डा। ईसीएल की खुली राजमहल खनन परियोजना के तहत तालझारी खदान क्षेत्र मंगलवार की देर रात को गोलियों की गूंज से थर्रा उठा, जब लगभग 40 की संख्या में अज्ञात हमलावरों ने खदान क्षेत्र में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव किया। इस हिंसक घटना में एक सावेल ऑपरेटर घायल हैं। घटना के संबंध में महाप्रबंधक (परिचालन) सतीश मुरारी ने बताया कि यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी मात्रा में गोला-बारूद का प्रयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि हमलावर ‘मसाला’ (स्थानीय भाषा में विस्फोटक या हथियार) लेकर खदान में दाखिल हुए और लगभग 40 राउंड फायरिंग की। हमलावरों ने एक डंपर के टायर में आग लगाने का भी प्रयास किया।फायरिंग के दौरान ऑपरेटर दीपक मंडल जान बचाकर जैसे-तैसे केबिन में छुपा, लेकिन हमलावरों ने उसके ऊपर भी गोली चला दी। गोली केबिन के कांच को चीरते हुए उसके कान के पास जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए दुर्गापुर भेजा गया है।बताया जाता है कि 20 से अधिक लोग खदान के ऊपर से अचानक हमला कर रहे थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई और मजदूर इधर-उधर भागने लगे।बताया जा रहा है कि यह घटना जानबूझकर डर का माहौल फैलाने और राजमहल कोल परियोजना के विस्तार को रोकने के उद्देश्य से की गई है। उल्लेखनीय है कि तालझारी मौजा में 325 एकड़ और पहाड़पुर मौजा में 175 एकड़ जमीन का अधिग्रहण ईसीएल की ओर से किया गया है। इनमें से लगभग 275 एकड़ जमीन का मुआवजा तालझारी के लोगों को तथा 80 एकड़ का मुआवजा पहाड़पुर के ग्रामीणों को दिया जा चुका है।जानकारी के अनुसार, जमीन अधिग्रहण को लेकर लंबे समय से स्थानीय ग्रामीणों और परियोजना प्रबंधन के बीच तनाव बना हुआ है। हमले की वजह भी यह माना जा रहा है।घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया स्थानीय थाना में जारी है। वहीं, पूरे मामले से निपटने के लिए ईसीएल प्रशासन ने आपात बैठक बुलाई है, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और आगे की रणनीति तय की जाएगी।इस घटना ने परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और प्रशासन पर दबाव बना दिया है कि वह ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए। कुछ वर्ष पूर्व इसी प्रकार के एक मामले में तालझारी गांव के लोगों ने गंभीर रूप से कदम उठाते हुए थाना प्रभारी पर भी गोली चलाई थी जिसमें वह बाल बाल बच गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर