मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 1:02 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : मकान में भयंकर आग, धमाकों के साथ फटे सिलेंडर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन87 बार पढ़ा गया
हिसार : मकान में भयंकर आग, धमाकों के साथ फटे सिलेंडर

हिसार। जिले के कस्बा उकलाना मंडी स्थित एक मकान में सोमवार तड़के आग लग गई। अपरोच रोड स्थित एक मकान में लगी आग ने देखते ही देखते गंभीर रूप धारण कर लिया। सूचना के बाद पहुंची फायर ​ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार उकलाना मंडी के अपरोच रोड स्थित जगदंबा किरयाना स्टोर के ऊपर बने मकान में सोमवार सुबह आग लग गई और यह इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में इसने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और रसोई में रखे गैस सिलेंडर एक-एक करके धमाकों के साथ फटने लगे।धमाकों की आवाज से पूरा मोहल्ला दहल उठा और लोग घरों से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि मकान में सो रहा विक्की का परिवार समय रहते जाग गया और जान बचाकर जैसे-तैसे नीचे उतरकर बाहर निकल आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर परिवार कुछ देर और कमरे में रहता तो जनहानि होना तय थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही आग लगने की सूचना आसपास के लोगों को मिली, लोग पानी की बाल्टियां लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी तेज थी कि किसी के बस में नहीं थी। किसी ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में उकलाना और आसपास से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग इतनी भयंकर थी कि मकान में रखा लगभग सारा घरेलू सामान, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कीमती वस्तुएं जलकर राख हो गईं। गैस सिलेंडरों के फटने से मकान के अंदरूनी हिस्सों को भारी नुकसान पहुंचा। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग कर्मचारी आग लगने के कारणों का पता लगा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर