मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

हॉस्पिटल के गैरेज में लगी आग, तीन कारें जलकर खाक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया
हॉस्पिटल के गैरेज में लगी आग, तीन कारें जलकर खाक

पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत करनडीह मेन रोड स्थित कार हॉस्पिटल नामक गैरेज में शुक्रवार देर रात अज्ञात असामाजिक और आपराधिक तत्वों ने आगजनी की गंभीर वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में गैरेज में मरम्मत के लिए खड़ी तीन कारें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं, जबकि एक अन्य कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। आगजनी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और गैरेज संचालकों के साथ-साथ वाहन मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कार हॉस्पिटल गैरेज वैद्यनाथ महतो और मंगल कुजूर की साझेदारी में संचालित होता है। घटना के समय गैरेज में कई ग्राहकों की गाड़ियां मरम्मत के लिए खड़ी थीं। आग लगने से डस्टर कार संख्या ( जेएच10 एबी 4439), टाटा नैनो संख्या ( जेएच 05 एल 4648) और मारुति ऑल्टो संख्या ( ओआर02 बीके 1670 )पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं, पास में खड़ी मारुति 800 ( जेएच05 एच 3419) का बंपर आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया।बताया गया है कि मकर संक्रांति पर्व के कारण गैरेज के अधिकांश कर्मचारी छुट्टी पर थे। गैरेज के एक पार्टनर वैद्यनाथ महतो भी अपने घर गए हुए थे। रात के समय गैरेज में केवल एक स्टाफ मौजूद था, लेकिन कड़ाके की ठंड के कारण वह अंदर कमरे में सो रहा था। इसी दौरान बाहर आग लग गई, जिसकी जानकारी समय पर नहीं मिल सकी और आग तेजी से फैलती चली गई।गैरेज संचालकों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए आशंका जताई है कि यह सुनियोजित आगजनी हो सकती है और किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से जानबूझकर आग लगाई गई है। हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। परसुडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आगजनी में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक आकलन में इस घटना से गैरेज संचालकों और वाहन मालिकों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर