मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:40 · नई दिल्ली संस्करण

घीवाढार के लवकुश हत्याकांड में एफआईआर दर्ज,नौ लोग नामजद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन22 बार पढ़ा गया
घीवाढार के लवकुश हत्याकांड में एफआईआर दर्ज,नौ लोग नामजद

पूर्वी चंपारण। जिला के हरसिद्धि थाना क्षेत्र स्थित घीवाढार पंचायत के गोविंदापुर पासवान टोली के युवक लवकुश हत्या मामले में उसकी मां मुनिया देवी के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। जिसमें लवकुश के दोस्तों सहित नौ लोगों को नामजद किया गया है।नामजद एक दोस्त घीवाढार का रहने वाला बताया गया है। उल्लेखनीय है,कि बीते 20 दिसंबर को लवकुश अपनी विधवा मां से दो सौ रूपया मांगकर घर से निकला था। लेकिन उसके बाद घर वह नहीं लौट पाया। मां को अंदेशा था,कि रूपया लेकर कही बाहर मजदूरी करने चला गया होगा।लेकिन मंगलवार को घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर जब ग्रामीण बच्चे घर लीपने के लिए मिट्टी खोदने गए तो निमिया माई स्थान के समीप नहर में कुत्ते एक शव को गड्ढे से नोचते देखा।बच्चों ने आकर ग्रामीणो को बताया।जिसके बाद वहां पहुंचे ग्रामीणो ने क्षत विक्षत शव को देखा। ग्रामीण की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढे से शव को निकलवाया। शव के बाहर एक हाफ पैंट व चप्पल पड़ा हुआ था। कपड़े व चप्पल से विधवा मुनिया ने अपने पुत्र की पहचान की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर भेजी थी।मिली जानकारी के शव बरामदगी के बाद लवकुश के तीन करीबी दोस्त गायब है।पुलिस मामले को दो एंगल से जांच में जुटी है। एक प्रेम प्रसंग में हत्या व दूसरा दोस्तो के साथ नशे करने के दौरान झंझट में हत्या हो जाना। थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक युवक की विधवा मां के आवेदन पर एफआईआर दर्ज किया गया है। जिसमें नौ लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस वैज्ञानिक विधि जांच कर रही है।जल्द हत्यारों को पकड़ लिया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर