मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:21 · नई दिल्ली संस्करण

महिला आरक्षक और उसके साथी ने एसआई को कार से कुचला, थाने में किया सरेंडर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन42 बार पढ़ा गया

भोपाल। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां महिला आरक्षक और उसके साथी ने कार से कुचलकर सब इंस्पेक्टर की हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों थाने पहुंचे और पुलिस के सामने सरेंडर करते हुए कहा कि हमने एसआई को मार दिया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार दोपहर ब्यावरा-देवास हाईवे की है। राजगढ़ रिजर्व पुलिस लाइन में पदस्थ सब इंस्पेक्टर दीपांकर गौतम बाइक से ब्यावरा-देवास हाईवे पर देहात थाने की ओर जा रहे थे। फुंदा मार्केट में पेट्रोल पंप के सामने पचोर थाने की महिला आरक्षक पल्लवी सोलंकी उसके साथी ने कार से बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। एसआई उछलकर कार के बोनट और आगे के कांच पर लुढ़कते हुए सड़क पर आ गिरे। इसके बाद कार एसआई को करीब 30 मीटर तक घसीट ले गई। उनके सिर, बाएं पैर के घुटने और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें लगीं।वारदात को अंजाम देने के बाद पल्लवी और करण सीधे देहात थाने गए और पुलिस को जानकारी दी। इधर, मौके पर मौजूद दुकानदारों ने घायल एसआई को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया। देहात थाना प्रभारी गोविंद मीणा, सिटी टीआई वीरेंद्र धाकड़ और पुलिस के अन्य अफसर अस्पताल पहुंचे। यहां एसआई गौतम को डॉ. संदीप नारायणे ने प्राइमरी इलाज के बाद भोपाल रेफर कर दिया। रास्ते में श्यामपुर के पास एसआई को खून की उल्टी हुई और उन्होंने दम तोड़ दिया। साथी पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल पहुंचाया।वहीं, एसपी आदित्य मिश्रा ने एसडीओपी ऑफिस में महिला आरक्षक से देर रात तक पूछताछ की। बुधवार सुबह देहात थाना प्रभारी गोविंद मीणा ने कहा कि दोनों आरोपितों ने एसआई की हत्या करने का आरोप स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि एसआई हमारे प्यार के बीच आ रहा था। फिलहाल, मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर