मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : नववर्ष पर सुरक्षा को पुलिस सतर्क, हुड़दंगियों पर रहेगी नजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन5 बार पढ़ा गया
फरीदाबाद : नववर्ष पर सुरक्षा को पुलिस सतर्क, हुड़दंगियों पर रहेगी नजर

1500 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, 18 स्थान पर बनेंगे नाकेफरीदाबाद। नववर्ष 2026 के आगमन को लेकर फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और हुडदंगियों व उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त किए है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी डीसीपी, एसीपी, थाना व चौकी प्रभारियों को इस बाबत विशेष दिशा निर्देश दिये हैं। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि 31 दिसंबर को नववर्ष के उपलक्ष्य पर कानून-व्यवस्था ड्यूटियां लगा दी गई है। सभी पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रबंधक, पुलिस चौकी प्रभारी व अपराध शाखा अपने-अपने क्षेत्र में फील्ड में मौजूद रहकर कानून व्यवस्था एवं शान्ति बनाये रखेंगें। हुड़दंगबाजो एवं शरारती तत्वों पर कार्रवाई करने तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

सभी ईआरवी, राईडर अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखेंगे। सीमावर्ती राज्य/जिला बॉर्डर पर 9 स्थानों पर नाकाबंदी की जायेगी। सभी प्रबन्धक थाना अपने-अपने इलाका में 2/2 स्थानों पर नाकाबंदी करायेंगे तथा हुड़दंगबाजो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। आबकारी अधिनियम के अनुसार होटलों, ठेको, रैस्टोरेंट इत्यादि पर विशेष ध्यान रखा जाएगा कि अवैध शराब की बिक्री ना हो तथा शराब के ठेकों के सामने व सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन ना हो।

उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए यातायात पुलिस तैनात रहेगी। जिसके लिए जिला में 18 स्थानों पर ड्रिंकिंग ड्राइविंग के नाके लगाये गये हैं, जहां पर 100 से अधिक कर्मचारी ट्रैफिक कर्मचारी नियुक्त किये जाएंगे, इसके साथ ही मॉल, क्लब व कार्यक्रम स्थलों के आसपास भी 100 से अधिक ट्रैफिक कर्मचारी नियुक्त रहेंगे। ड्युटियों के संबंध में पुलिस उपायुक्त यातायात ने 29 दिसंबर को यातायात कर्मचारियों की मीटिंग ली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर