मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 1:35 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : धर्म परिवर्तन जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए समाज में एकता जरूरी : धीरेंद्र शास्त्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
फरीदाबाद : धर्म परिवर्तन जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए समाज में एकता जरूरी : धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम प्रमुख की यात्रा में दूसरे दिन शामिल हुए अनिरूद्ध आचार्यफरीदाबाद। बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा दूसरे दिन रविवार को सुबह फरीदाबाद एनआईटी के दशहरा ग्राउंड से शुरू हुई। इस दौरान उनके साथ कथावाचक अनिरुद्धाचार्य भी मौजूद रहे। उन्होंने भगवा ध्वज फहराकर सनातन के जयकारे लगाए। यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था, सभी ने यात्रा में नारेबाजी करके पूरे माहौल को बदल दिया। इस दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पदयात्रा में शामिल लोगों को सनातन धर्म के पालन की शपथ दिलाई। शपथ दिलाते हुए उन्होंने कहा कि, हम जीवनभर सनातन धर्म का पालन करेंगे। हम अपने गांव और अपने शहर को भेदभाव और छुआछूत से मुक्त बनाएंगे। हम भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे। हम 24 घंटे में एक घंटा सनातन के लिए काम करेंगे।इसके साथ ही धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, हम अपने बच्चों को सच्चा सनातनी बनाएंगे। हम ‘गाय, गंगा, गीता, गौरी, गायत्री, गोपाल’ की गरिमा की रक्षा करेंगे। हम संतों और शास्त्रों का पालन करेंगे। हम सनातन के लिए जीएंगे और मरेंगे। हम भारत को अवैध धार्मिक रूपांतरणों से मुक्त करेंगे। हम भारत में लव जिहाद को रोकेंगे। हम अपने गांव, अपने शहर में धर्म-विरोधी लोगों को एकजुट होकर जवाब देंगे। आचार्य शास्त्री ने आगे कहा कि धर्म परिवर्तन जैसी कुरीतियों को रोकने और समाज में एकता बनाए रखने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। यात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं भारतीय सेना को पैसा दान करों, जिससे ज्यादा से ज्यादा गोला बारूद आ सके और पाकिस्तान को उड़ाया जा सके। देश में क्रांति होने वाली है। धर्म विरोधी ताकतें देश को बर्बाद करती हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि फरीदाबाद बाबर की नहीं गब्बर की धरती है। हम हिंदुओं के लिए सडक़ पर उतरे हैं। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और अपनी एकता दिखाने के लिए सडक़ों पर उतरना जरूरी है। महाराणा प्रताप, सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह जैसे वीरों के नाम से सडक़ और चौराहों के नाम होने चाहिए। इसके बाद एक नंबर मार्केट में जलपान के बाद अनिरुद्धाचार्य चले गए।यात्रा के दौरान सुरक्षा घेरा तोडक़र एक युवक धीरेंद्र शास्त्री की ओर बढऩे लगा। उसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने उसे अपने पास बुलाया। उसने बाबा को बताया कि वह भक्त है। इसके बाद युवक को छोड़ दिया गया। आज पदयात्रा सोहना-बल्लभगढ़ रोड, सोहना टी-पॉइंट, बल्लभगढ़ होते हुए अनाज मंडी पहुंची, जहां दोपहर का भोजन किया गया। भोजन के बाद यात्रा नेशनल हाईवे नंबर 19 मार्ग से एलसन चौक और जेसीबी चौक होते हुए 15 किलोमीटर का चलकर यात्रा सीकरी गांव पहुंचेगी। यहां शगुन गार्डन में यात्रा का रात्रि ठहराव होगा। इस पदयात्रा का जगह-जगह हिन्दू समाज के लोगों एवं धार्मिक सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर