मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · शाम 7:27 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर बढ़ाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन27 बार पढ़ा गया
फरीदाबाद : यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर बढ़ाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद। यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर बढ़ाने व चैनल मॉनिटाइजेशन के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि साइबर थाना एनआईटी में नेहरू कॉलोनी ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 22 मई को उसने अपना यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर तथा व्यूवर बढ़ाने के लिए व अपना चैनल मॉनिटाइजेशन करवाने के लिए के लिए इंस्टाग्राम से सम्पर्क किया जिसके बाद उसके पास एक कॉल आया। जिसपर उन्होंने चैनल को मोनेटिइज करने के लिए उससे 99 हजार रूपये की मांग की। फिर उसने विभिन्न क्यू आर कोड पर 90 हजार 500 रुपए ठगों के पास भेजे। जिस शिकायत पर थाना साइबर एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। थाना साइबर एनआईट ने कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण निवासी गांव दाखीला जिला टोंक राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आय़ा कि आरोपी ने शिकायतकर्ता के पास व्हाट्सएप पर मैसेज व कॉल करके सब्सक्राइबर, व्यूवर बढाने व चैनल मॉनिटाइजेशन करने की जानकारी दी थी औऱ खाता में पैसे डलवाये थे। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

इस संयुक्त सर्वेक्षण टीम में राज्य कृषि विभाग से सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी डॉ हरपाल सिंह, कृषि विकास अधिकारी डॉ सुधीर यादव, फरीदाबाद से रीजनल इंचार्ज एवं उपनिदेशक डॉ वंदना पांडेय, सहायक वनस्पति संरक्षक अधिकारी डा. लक्ष्मीकांत, सहायक वनस्पति संरक्षक अधिकारी डा. सूरज बरनवाल व सहायक वनस्पति संरक्षक अधिकारी डा केपी शर्मा मौजूद रहे।

संयुक्त टीम ने सर्वेक्षण के दौरान पाया कि जिले में फसलों कपास, बाजरा में कीट और अन्य रोगों का प्रभाव आर्थिक हानि स्तर से कम है। उन्होंने किसानों को सलाह दी की लगातार फसल की निगरानी करें तथा फसल के 60 दिन के हो जाने पर 5 प्रतिशत एनएसकेई का छिड़काव करें। फूल अवस्था में 10 प्रतिशत नुकसान की स्थिति (रोजेट फ्लावर) तथा टिंडे विकास की अवस्था में 20 अवस्था में 20 टिंडों में कम से कम दो में गुलाबी सुंडी का बाहरी सुराख हो तो वह आर्थिक हानि स्तर का माना जाए

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर