मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:54 · नई दिल्ली संस्करण

मशहूर निर्माता धीरजलाल शाह का निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता धीरजलाल शाह का निधन हो गया है। सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रोड्यूसर धीरजलाल शाह के भाई हंसमुख ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की और बताया कि उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।धीरजलाल शाह ने बॉलीवुड को 'विजयपथ', 'खिलाड़ी' और 'द हीरो' जैसी हिट फिल्में दीं। हंसमुख ने बताया कि धीरजलाल को कोरोना था। कोरोना के कारण उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। धीरे-धीरे 20 दिन में ही उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। आईसीयू में भर्ती कराए जाने के बाद उनकी किडनी और दिल ने भी काम करना बंद कर दिया। उनके शरीर के कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली।धीरज लाल शाह ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दींमशहूर निर्माता धीरजलाल शाह ने 90 के दशक में बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। इसमें अजय देवगन स्टारर 'विजयपथ', अक्षय कुमार की 'खिलाड़ी', सनी देओल व प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा स्टारर 'द हीरो' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।मशहूर निर्देशक अनिल शर्मा ने निर्माता धीरजलाल शाह के निधन पर शोक जताया है। अनिल शर्मा ने कहा कि धीरजलाल शाह न सिर्फ एक अच्छे निर्माता थे बल्कि एक खुशमिजाज और अच्छे इंसान भी थे। उन्होंने बॉलीवुड को कुछ ऐसी फिल्में दी हैं, जो उस समय फिल्मी दुनिया में क्रांति लाने जैसी थीं। हम उन्हें हमेशा बहुत याद करेंगे।''प्रोड्यूसर हरीश सुगंधा ने धीरज लाल शाह के निधन पर शोक जताते हुए कहा, वह बहुत अच्छे इंसान थे। इसके बाद उन्होंने धीरजलाल शाह के करियर का जिक्र किया और कहा कि लगभग सभी बॉलीवुड फिल्मों के वीडियो राइट्स धीरजलाल शाह के पास थे। उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'शहंशाह' के वीडियो राइट्स खरीदे और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर