मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 1:20 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में रामनवमी पर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, मुस्लिम संगठनों ने जगह-जगह किया जुलूस का स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

Ram Navami 2023:: जुलूस लेकर चल रहे सभी अखाड़ों के अखाड़ा प्रमुख का पगड़ी बांध और शील्ड देकर मुस्लिम संगठनों ने जोरदार स्वागत किया. रमज़ान के इस पवित्र माह में स्वागत शिविर में ही रोजेदारों ने रोजा खोला.

Ranchi News: रामनवमी पर्व को लेकर रांची में उत्सह देखते ही बन रहा है. इस मौके पर राजधानी की सड़कों पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भूमिका देखने को मिली. ऐसे में रामनवमी के पर्व में शांति और भाईचारगी बनी रहे, इसके लिए हर महजब के लोगों ने इस शोभायात्रा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. शायर अल्लामा इक्बाल ने लिखा है "है राम के वजूद पर हिंदुस्तांन को नाज, अहले नजर समझते हैं इनको इमाम-ए-हिंद". रांची के विभिन्न मुस्लिम संगठनों, तंजीमों, सोसाइटी और अंजुमनों ने अल्लामा इक्बाल के ही रास्ते पर चलते हुए रामनवमी की शोभायात्रा का शानदार स्वागत किया.

स्वागत शिविरों में ही रोजा खोलाजुलूस लेकर चल रहे सभी अखाड़ों के अखाड़ा प्रमुख का पगड़ी बांध और शील्ड देकर मुस्लिम संगठनों ने जोरदार स्वागत किया. रमज़ान के इस पवित्र माह में स्वागत शिविर पर ही रोजेदारों ने रोजा खोला. यह मौका इतना खूबसूरत था, जो हिंदुस्तान में ही सम्भव है. सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष मो. सईद, अकीलुर रहमान, आफताब आलम, तौहीद, मो. इस्लाम ने कहा कि कमेटी की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कैफे मुगल के सामने स्वागत शिविर लगाकर शोभायात्रा में चल रहे श्रद्धालु और रामभक्तों का चना, गुड़ और शर्बत-पानी से स्वागत किया जा रहा है.

कई मुस्लिम संगठनों ने लगाए शिविरमो. सईद, अकीर्लु रहमान ने बताया कि कई मुस्लिम संगठनों ने स्वागत कैंप लगाकर रामनवमी जुलूस का भव्य स्वागत किया. सभी प्रमुखों का पगड़ी और फूल माला से स्वागत किया गया. कैंपो में शर्बत, छुहाड़ा, संतरा, केला और अंगूर बांटते लोग नजर आ रहे थे. इधर, महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव, राजीव रंजन मिश्रा समेत पुलिस अधिकारियों ने इफ्तार में शामिल होकर स्वागत कर रहे मुस्लिम भाइयों का अभिवादन किया. इसी तरह दर्जनों मुस्लिम संगठनों ने स्वागत शिविर लगा कर जुलूस का स्वागत किया.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर