मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 3:11 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बनीं विधान परिषद में नेता विपक्ष

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन8 बार पढ़ा गया

पटना, । पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एक बार फिर से बिहार

विधान परिषद में नेता विरोधी दल बनाया गया है। इस संबंध में विधान परिषद की

तरफ से शनिवार काे अधिसूचना जारी कर दी गई है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष

जगदानंद सिंह ने विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह को

पत्र लिखकर इसके लिए अनुरोध किया था। विधान परिषद के कार्यकारी सभापति

अवधेश नारायण सिंह ने विरोधी दल के नेता के तौर पर राबड़ी देवी के नाम पर

अपनी मुहर लगा दी है। इसके बाद इस संबंध में विधान परिषद की तरफ से

अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इसके साथ ही साथ भाजपा एमएलसी राजेन्द्र

प्रसाद गुप्ता और जदयू के ललन कुमार सर्राफ को सदन में सत्तारूढ़ दल का

उपनेता की मान्यता कार्यकारी सभापति ने दी है। भाजपा की तरफ से संजय

प्रकाश को उप मुख्य सचेतक और जदयू की तरफ से नीरज कुमार और रीता देवी को

सचेतक की मान्यता दी गई है। कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी

सदस्यों से 22 जुलाई से शुरू हो रहे सत्र के शांतिपूर्ण संचालन में सहयोग

करने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर