मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:39 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में आज एंटरप्रेन्योर एआई समिट- 2025 का आयोजन, मंत्री सारंग करेंगे शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन46 बार पढ़ा गया
भोपाल में आज एंटरप्रेन्योर एआई समिट- 2025 का आयोजन, मंत्री सारंग करेंगे शुभारंभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में टीआईई (The Indus Entrepreneurs) मध्य प्रदेश द्वारा एंटरप्रेन्योर एआई समिट 2025 का आयोजन आज (शनिवार को) मैरियट होटल में किया जा रहा है। समिट का शुभारंभ खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग करेंगे। यह समिट उद्यमियों, स्टार्टअप्स, MSMEs और प्रोफेशनल्स के लिए एक बड़ा अवसर है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग कर अपने व्यवसाय को और अधिक स्मार्ट, तेज़ और स्केलेबल बनाना चाहते हैं।कार्यक्रम का विस्तृत विवरणTiE MP के प्रेसिडेंट सावन लड्ढा ने बताया कि समिट-2025 सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी। यह समिट केवल एआई को समझने तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें एआई को वास्तविक रूप से लागू करने के लिए प्रैक्टिकल जानकारी और लाइव डेमो भी प्रस्तुत किए जाएंगे। व्यवसाय का भविष्य कैसे बदलेगा, एआई प्रतिभागियों को ऐसी ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी और टूल्स से परिचित कराया जाएगा। जिन्हें वे सीधे अपने सेल्स, ऑपरेशन्स, ह्यूमन रिसोर्सेज़ और कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में लागू कर सकते हैं।लड्ढा ने बताया कि लाइव डेमो, केस स्टडीज़ और इंटरएक्टिव सेशन्स के माध्यम से यह दिखाया जाएगा कि एआई आधारित सिस्टम से व्यवसायों की उत्पादकता और विकास की गति कैसे बढ़ाई जा सकती है।समिट के मुख्य वक्ता संजीव जैन होंगे। प्रख्यात सीरियल एंटरप्रेन्योर संजीव जैन जिन्होंने अब तक सात से अधिक टेक कंपनियाँ स्थापित की हैं। जिनमें मुख्य रूप से TNS (Technology Never Sleeps) और CEOITBOX शामिल हैं। साथ ही जैन ने Honda, Mitsubishi, L&T, IOCL, GMR और भारतीय रेल जैसी अग्रणी कंपनियों को अत्याधुनिक तकनीकी समाधान प्रदान किए हैं।TiE भोपाल चैप्टर का शुभारंभमंत्री विश्वास कैलाश सारंग द्वारा TiE भोपाल चैप्टर का शुभारंभ भी किया जायेगा। समिट में विशेष रूप से स्टार्टअप्स, MSMEs, बिज़नेस ओनर्स, एंटरप्रेन्योर, HR, फाइनेंस, ऑपरेशन्स प्रोफेशनल्स, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, आईटी, रिटेल और सर्विस सेक्टर से जुड़ी कंपनियाँ शामिल होंगी। जानकारी, पंजीकरण और इच्छुक प्रतिभागी (https://eais.ceoitbox.com) उक्त लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर