मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:28 · नई दिल्ली संस्करण

दृष्टिबाधितों के लिए शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समान अवसर सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता : इंद्राज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन5 बार पढ़ा गया
दृष्टिबाधितों के लिए शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समान अवसर सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता : इंद्राज

नई दिल्ली। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने आज ब्रेल लिपि के प्रणेता लुई ब्रेल की 217वीं जयंती के अवसर पर रोहिणी स्थित ब्रेल भवन में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर सम्मानित अतिथियों, दिव्यांगजनों एवं समाजसेवियों से संवाद किया। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दृष्टिबाधित भाई-बहनों के लिए शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समान अवसर सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। समावेशी और संवेदनशील समाज के निर्माण हेतु ऐसे आयोजनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।मंत्री इंद्राज ने दृष्टिहीनों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखाने वाले ब्रेल लिपि के आविष्कारक, महान शिक्षाविद लुई ब्रेल को उनकी जयंती पर नमन किया। उन्होंने कहा कि ब्रेल लिपि ने न केवल ज्ञान के द्वार खोले, बल्कि समान अवसर, सम्मान और सशक्तिकरण की भावना को भी मजबूत किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर