मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

विंध्यधाम में ऊर्जा मंत्री का दावा, यूपी में बिजली व्यवस्था हुई मजबूत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन108 बार पढ़ा गया
विंध्यधाम में ऊर्जा मंत्री का दावा, यूपी में बिजली व्यवस्था हुई मजबूत

मीरजापुर : उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली की मांग में लगातार वृद्धि हुई है, फिर भी प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में औसतन 20 घंटे तथा शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। आंधी, तूफान अथवा अन्य तकनीकी कारणों से कहीं व्यवधान उत्पन्न होने पर विभाग की टीमें तत्काल मरम्मत कार्य में जुट जाती हैं।

स्मार्ट मीटर को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री ने कहा कि यह कोई नया विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पारदर्शी, आधुनिक और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है। सरकार बिजली व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं बिजली आपूर्ति में बाधा आती है या कोई तकनीकी समस्या सामने आती है, तो इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दें। शिकायत प्राप्त होने पर उसका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिजली व्यवस्था पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई है और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय स्तर पर निरंतर निगरानी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर