मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:18 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी दौरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनगर पीएसी के नव निर्मित भवन का करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन71 बार पढ़ा गया
वाराणसी दौरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनगर पीएसी के नव निर्मित भवन का करेंगे उद्घाटन

वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार अपरान्ह दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। दौरे में मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में विकास कार्यों, महाकुंभ की तैयारियों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रामनगर पीएसी के नवनिर्मित बिल्डिंग का उद्घाटन भी कर सकते है। इसके बाद वे कालभैरव मंदिर,श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के साथ महाकुंभ से आए श्रद्धालुओं से संवाद कर सकते है। मुख्यमंत्री देर शाम शहर में भ्रमण कर रोपवे निर्माण कार्य का जायजा भी ले सकते है। इसके बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम कर अगली सुबह समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।उधर,रामनगर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देख अफसरों ने वहां तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इसके पहले पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने देर शाम पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर सुरक्षा तैयारियों को अन्तिम रूप दिया। पुलिस कमिश्नर ने वीआईपी मार्ग पर पड़ने वाली गलियों और कट पर भीड़ नियंत्रण के लिए रस्सों का प्रयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभारी अधिकारी ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करें। अपने साथ पर्याप्त मात्रा में रस्से, लाउड-हेलर रखें। वीआईपी कार्यक्रम स्थल व भ्रमण मार्ग पर सीसी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था हो। सीपी के ब्रीफिंग में संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय व अपराध डॉ. के. एजिलरसन, अपर पुलिस आयुक्त कानून व व्यवस्था डॉ एस चन्नप्पा भी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर