मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 1:44 · नई दिल्ली संस्करण

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान: उत्तराखंड में इस वर्ष अब तक 41 तस्कर गिरफ्तार, 15 करोड़ की ड्रग्स बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन6 बार पढ़ा गया

देहरादून, । वर्ष 2025 तक उत्तराखंड राज्य को नशा मुक्त बनाने के

मिशन में उत्तराखंड पुलिस लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह

धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान’ के तहत बड़े ड्रग्स तस्करों की

गिरफ्तारी एवं उत्तराखंड में ड्रग्स तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लगातार

कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ व एएनटीएफ टीम लगातार ड्रग्स तस्करों-नशे के

सौदागरों को सलाखों के पीछे ढकेल सबक सिखा रही है।

इस वर्ष अब तक

एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की एएनटीएफ (नारकोटिक्स टास्क फोर्स) टीम ने

41 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 14 करोड़ 15 लाख 40

हजार रुपये की स्मैक, 39 लाख 61 हजार रुपये की चरस, 10 लाख रुपये का गांजा,

15 लाख रुपये का डोडा पोस्त, पांच लाख 32 हजार रुपये की अफीम एवं करीब

4.50 लाख रुपये की एमडी कुल लगभग 15 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद करने में

सफलता पाई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने नशा

पर रोक लगाने के लिए जनता से सहयोग की अपील की और कहा कि नशा करते पाए जाने

पर तत्काल एसटीएफ को फोन नंबर- 0135-2656202 अथवा मोबाइल नंबर- 9412029536

पर सूचना दें। उन्होंने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें। किसी भी

प्रकार के लालच में आकर ड्रग्स तस्करी न करें। ड्रग्स तस्करी करने वालों के

विरुद्ध कार्रवाई के लिए तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड

से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान’ के तहत

कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर