मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:46 · नई दिल्ली संस्करण

उमरिया: दहेज लोभियों ने 7 माह की गर्भवती नवविवाहिता की हत्या कर जलाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन150 बार पढ़ा गया

उमरिया। उमरिया जिले के चंदिया थाना अन्तर्गत ग्राम घोघरी में उस वक्त दहशत फैल गई जब दहेज की चाह में एक सात माह की गर्भवती नवविवाहिता को खौफनाक तरीके से उसके ससुराल वालों ने हत्या कर घर के ही आंगन में जला दिया। इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया उसके पति, सास, ससुर, ननद और नन्दोई ने दिया। पुलिस को नवविवाहिता का बुरी तरह जला हुआ शव घर के आंगन से बरामद हुआ है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज प्रताड़ना, हत्या का मुकदमा पंजीबद्ध किया है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने शव का परीक्षण किया।एसपी निवेदिता नायडू ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए एसडीओपी को विवेचना के संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। इस वारदात के बारे में मृतका शालिनी गौतम के चाचा रामभजन तिवारी निवासी ग्राम उबरा जिला कटनी ने बताया कि दो भईया दो एक बहन थी शालिनी और जैसे ही इस घटना की सूचना उन्हें गुरूवार दोपहर में 3.27 बजे फोन पर मिली । हमारी शास-प्रशासन से मांग है हमको न्याय मिले और उनको सख्त सजा दी जाय और उनका घर गिराया जाय। वहीं इस मामले में उमरिया एस पी निवेदिता नायडू ने बताया कि यह पूरा दहेज हत्या कांड हुआ है।बताया जा रहा है कि शालिनी गौतम का वो 6 से 7 माह की गर्भवती थीं, उनका जला हुआ शव घर से बरामद हुआ है इसी संबंध में पुलिस ने दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज किया है, गहनता से पुलिस जांच कर रही है, इसमें 5 आरोपित हैं, उसमें मृतिका के सास, ससुर, ननद, नन्दोई और पति आरोपी हैं। जिसमे चंदिया थाने में धारा 103(1), 80, 85 बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।गौरतलब है एक तरफ सरकार जोरशोर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद कर रही है दूसरी तरफ दहेज लोभी खुले आम हत्या कर रहे हैं, ऐसे नर पिचाशों को तो फांसी की सजा होनी चाहिये ताकि दूसरे लोग भो सबक ले सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर