मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 9:04 · नई दिल्ली संस्करण

डोनोवन फरेरा का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलना संदिग्ध, जानिए क्या है वजह?

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डोनोवन फरेरा का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलना संदिग्ध, जानिए क्या है वजह?

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा का खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है। फरेरा एसए20 के दौरान अपना कंधा चोटिल करवा बैठे थे।

एसए20 में डेनोवेन फरेरा जोबर्ग सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर नजर आए। वह प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ एक अहम मैच में फील्डिंग करते समय बायां कंधा चोटिल करवा बैठे।

पारी की अंतिम गेंद पर डोनोवन ने बाउंड्री रोकने के लिए डाइव लगाई, लेकिन गलत तरीके से जमीन पर गिरे। जब फरेरा बल्लेबाजी के लिए आए, तो एक गेंद खेलने के बाद उन्हें ज्यादा तकलीफ महसूस हुई। इसके बाद उन्हें रिटायर होकर पवेलियन लौटना पड़ा।

'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके चोटिल कंधे में फ्रैक्चर हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस चोट के कारण फरेरा एसए20 के शेष मुकाबलों से बाहर हो गए हैं, जबकि जोबर्ग सुपर किंग्स अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में है। इस टीम को क्वालीफाई करने के लिए पार्ल रॉयल्स को हराना होगा।

यह मुकाबला सोमवार को खेला जाना है। अगर फरेरा टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलते, तो इससे साउथ अफ्रीकी खेमे पर असर पड़ सकता है।

फरेरा की गैरमौजूदगी से साउथ अफ्रीका की टी20 वर्ल्ड कप टीम पर भी असर पड़ सकता है। इस टीम में उन्हें फिनिशर और बैकअप विकेटकीपर के साथ-साथ पार्ट-टाइम गेंदबाज के तौर पर चुना गया था। विकेटकीपर-बल्लेबाज रयान रिकेल्टन फरेरा की जगह लेने के विकल्पों में शामिल हैं, जिन्होंने एसए20 में दो शतक लगाए हैं।

इस विश्व कप से पहले साउथ अफ्रीकी खेमे के लिए उसके खिलाड़ियों की फिटनेस चिंता का विषय है। फिलहाल टोनी डी जोरजी दिसंबर में लगी हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं।

उम्मीद है कि वह इस महीने के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज में खेलेंगे। दूसरी ओर, चयनकर्ताओं को एसए20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले ओटनील बार्टमैन को टीम से बाहर करने के लिए आलोचना का भी सामना करना पड़ा है, जबकि टीम में पहले से ही 6 सीमर हैं।

साउथ अफ्रीकी टीम 9 फरवरी को कनाडा के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस देश को पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-डी में रखा गया है, जिसमें अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड और संयुक्त अरब अमीरात की टीमें भी शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर