मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:41 · नई दिल्ली संस्करण

एमआरआई सुविधा की सौगात, डीएम ने किया क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन75 बार पढ़ा गया
एमआरआई सुविधा की सौगात, डीएम ने किया क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण

चंपावत।चम्पावत जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। जिला अस्पताल में 50 बिस्तरों वाली अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण जारी है, जिसके साथ एमआरआई सुविधा भी स्थापित की जाएगी। इस पहल से गंभीर बीमारियों की जांच और उपचार के लिए मरीजों को अब जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।इसी क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से एमआरआई कक्ष का अवलोकन करते हुए मशीन की स्थापना को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुरक्षित और तकनीकी मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि एमआरआई जैसी अत्याधुनिक मशीन की स्थापना विशेषज्ञों की निगरानी में ही की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा उत्पन्न न हो।लगभग 2022.90 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रही इस परियोजना में 4 आइसोलेशन वार्ड, 2 आईसीयू वार्ड, 2 अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, एमआरआई कक्ष और एक्स-रे कक्ष सहित उन्नत चिकित्सकीय सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।एमआरआई सुविधा के शुरू होने से गंभीर न्यूरोलॉजिकल, ऑर्थोपेडिक और अन्य जटिल बीमारियों की जांच जनपद स्तर पर ही संभव हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि क्रिटिकल केयर यूनिट में स्थापित की जा रही एमआरआई मशीन आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा सीएसआर मद से उपलब्ध कराई जा रही है।क्रिटिकल केयर यूनिट के पूर्ण होने के बाद आपातकालीन और गंभीर रोगियों को बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी। इससे बड़े शहरों में रेफर किए जाने की आवश्यकता में कमी आएगी, जिससे जनपद की स्वास्थ्य अवसंरचना सशक्त होगी। निरीक्षण के दौरान ब्रिडकुल के संबंधित अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर