मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 1:25 · नई दिल्ली संस्करण

विकास प्रदर्शनी आम जनता के लिए खुली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन3 बार पढ़ा गया
विकास प्रदर्शनी आम जनता के लिए खुली

देहरादून। उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह के उपलक्ष्य में वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई.), देहरादून में लगी राज्य के विकास कार्यों पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी आज से आम जनता के लिए खोल दी गई है। इस प्रदर्शनी में उत्तराखंड राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया गया है।उद्योग विभाग के सचिव विनय शंकर पांडे ने बताया कि यह प्रदर्शनी आज (सोमवार) सुबह 10 बजे से आम जनता के लिए खोल दी गई है। 12 नवंबर तक प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों और विद्यार्थियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करें।प्रदर्शनी खुलने के बाद से आम जनता सुबह से पहुंच रही है। प्रदर्शनी में राज्य के विभिन्न विभागों के लगे स्टॉलों के माध्यम से पेयजल, सिंचाई, ऊर्जा, पर्यटन, उद्योग, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय कार्यों को दर्शाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर