मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

उपायुक्त ने किया अनगड़ा ब्लॉक का दौरा, दिये कई दिशा निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

रांची। रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने शनिवार को अनगड़ा ब्लॉक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक स्थित सीएचसी केन्द्र एवं नवनिर्मित मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। साथ ही, जारी पोषण माह 2020 के मौके पर आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर में पौधरोपण भी किया।

सीएचसी अनगड़ा का औचक निरीक्षण

अनगड़ा ब्लॉक के दौरे के दौरान उपायुक्त अचानक ही अनगड़ा सीएचसी पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पूरे सीएचसी परिसर का मुआयना किया। मुआयना के दौरान उन्होंने उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी एवं बीडीओ से स्वास्थ्य केन्द्र में साफ-सफाई की व्यवस्था एवं पेयजल की उपलब्धता संबंधी जानकारी ली। साथ ही, अस्पताल परिसर में नियुक्त कर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थिति पंजी की भी जांच की तथा उपस्थित कर्मियों का मिलान पंजी से भी करवाया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को उन्होंने अस्पताल में आने वाले लोगों की समुचित सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सख्त निदेश भी दिए। उन्होंने कहा, "सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचने वाले लोगों को 24 घंटे सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। इस संबंध में डॉक्टर, नर्स या अन्य किसी कर्मी की लापरवाही सम्बंधी कोई शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। अगर इस तरह की कोई शिकायत संज्ञान में आती है तो संबंधित अधिकारियों एवं दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ शख्त से शख्त कार्रवाई की जाएगी।"

मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र हेसल का निरीक्षण

प्रखंड दौरे के दौरान उपायुक्त ने हेसल अंतर्गत तैयार किए गए नवनिर्मित मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त को केन्द्र पर उपलब्ध सभी सुविधाओं संबंधी जानकारी दी गयी। साथ ही, बच्चों की पढ़ाई के लिए भित्तियों पर करवाये गए बाला पेंटिंग संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने कहा, "जिला में इस तरह के अन्य मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्रों की आवश्यकता है। अन्य ब्लॉक में भी सीएसआर मद के जरिए इस तरह के केंद्र तैयार करवाए जा रहे हैं। इससे बच्चों में पढ़ने - लिखने की प्रवृति का भी विकास होगा। साथ ही, केंद्रों पर पहुंचने वाली महिलाओं को भी बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकेगी।" मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित डीएसडब्ल्यूओ रांची, सीडीपीओ एवं अन्य आंगनबाड़ी सेविकाओं को केन्द्र के रख-रखाव संबंधी निदेश देते हुए कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखें कि यह केन्द्र आपकी संपत्ति है। इसे सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेवारी है। साथ ही, केन्द्रों पर साफ-सफाई बरतें, आने वाले बच्चों में इससे साफ - सफाई एवं स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ेगी। यह सुनिश्चित करें कि केन्द्र पर जितनी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है इसका समुचित लाभ सभी को मिले।"

पोषण माह के मौके पर आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर में किया पौधरोपण

जारी पोषण माह2020 के मौके पर उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर में पौधरोपण भी किया। पौधरोपण के बाद उन्होंने वहां उपस्थित सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, "पोषण माह के दौरान सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में पौधरोपण करवाएं। साथ ही, केन्द्र पर आने वाले बच्चों को भी पौधरोपण एवं इसके लाभ संबंधी जानकारी दें।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर