मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 11:54 · नई दिल्ली संस्करण

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने दी सफाई, बोले- मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन12 बार पढ़ा गया
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने दी सफाई, बोले- मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया

जबलपुर। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मध्य प्रदेश में जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के विवादित बयान का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का भी कथित विवादास्पद बयान सामने आया है। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है।'दरअसल, उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने शुक्रवार को जबलपुर में सिविल डिफेंस वालिंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहेंगे...और पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक...उनके चरणों में नतमस्तक है। उनके इस बयान को कांग्रेस ने सेना के शौर्य का अपमान बताया। वहीं, भाजपा ने कहा कि कांग्रेस देवड़ा के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है। देवड़ा कांग्रेस और सोशल मीडिया पर पोस्ट प्रसारित करने वालों की शिकायत की तैयारी कर रहे हैं।इधर, जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जिला प्रशासन का पक्ष रखते हुए कहा है कि कुछ न्यूज चैनलों द्वारा प्रसारित खबर पूर्णतः भ्रामक है। खबर सनसनीखेज बनाने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़कर जोड़ा गया। उप मुख्यमंत्री देवड़ा द्वारा कहा गया था कि देश की सेना, वो सैनिक 'उनके' चरणों में पूरा देश नतमस्तक है। न्यूज चैनल ने 'उनके' शब्द को जानबूझकर गलत संदर्भ में प्रस्तुत किया। जो पूर्णतः असत्य है। जबकि उन्होंने 'उनके' शब्द सैनिकों के लिए उपयोग किया गया है। देवड़ा ने क्या कहा 'यशस्वी प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे। (कुछ क्षण रुककर) और पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक है, उन्होंने जो जवाब दिया है, उनके चरणों में पूरा देश नतमस्तक है। उसकी जितनी सराहना की जाए जितना कहा जाए, एक बार उनके लिए जोरदार तालियां बजा दीजिए।' सोशल मीडिया पर क्या वायरल हुआ 'पूरा देश और सेना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है'।कांग्रेस की महासचिव और लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर पोस्ट किया कि भाजपा के नेताओं की ओर से लगातार हमारी सेना का अपमान अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा के लोग सेना को अपमानित कर रहे हैं और भाजपा अपने इन नेताओं पर कार्रवाई करने की जगह उन्हें बचाने में पूरा जोर लगा रही है। भाजपा ऐसा करके हमारी सेना और देशवासियों को क्या संदेश देना चाहती है? पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अन्य नेताओं ने भाजपा के दोनों नेताओं को आरोप दोहराकर बर्खास्त करने की मांग की।जगदीश देवड़ा ने सफाई देते हुए कहा कि कांग्रेस मेरे बयान को बिल्कुल गलत तरीके से प्रस्तुत कर रही है। मीडिया में मेरा बयान तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। मैंने ये कहा कि देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में जो काम किया है, उसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। देश की जनता भारत की सेना के चरणों में नतमस्तक है। उनका प्रणाम करते हैं, उनका सम्मान करते हैं। जितना कहा जाए उतना कम है सेना के बारे में। ये शब्द मैंने कहे हैं। उसे तोड़ मरोड़ कर गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं। जो लोग ऐसा षड़यंत्र कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर