मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: रोहिणी में खुले सीवर में गिरा शख्स, गई जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन38 बार पढ़ा गया
दिल्ली:  रोहिणी में खुले सीवर में गिरा शख्स, गई जान

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में एक शख्स की गटर में गिरने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गटर का ढक्कन खुला हुआ था।

घटना सोमवार, यानी 9 फरवरी की है। 10 फरवरी की शाम 4 बजे बेगमपुर थाने को इसकी जानकारी दी गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक की उम्र 32 साल बताई जा रही है। सीवर का ढक्कन खुले होने से यह दर्दनाक घटना हुई, जिसमें शख्स की जान चली गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के वक्त मृतक के साथ एक और शख्स मौजूद था। उसने इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।

जब शख्स की खोजबीन शुरू हुई, तो उसने इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

घटना के बाद संबंधित विभागों के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना में प्रशासन की तरफ से बड़ी लापरवाही की गई है।

स्थानीय अधिवक्ता तेजपाल यादव ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि सोमवार को दो दोस्त मजदूरी का काम करते थे। उनमें से एक सीवर में गिर गया था। सीवर खुला हुआ था। घटनास्थल के आसपास मौजूद किसी भी सीवर पर ढक्कन नहीं था। घटना के बाद आनन-फानन में सीवर ढक्कन लगाए गए।

उन्होंने कहा कि जब मैं शाम 7 बजे के आसपास यहां आया, तो डीडीए के अधिकारी भी यहां मौजूद थे। वे अपने साथ सीवर के ढक्कन लेकर आए थे और उन्हें लगा रहे थे। मुझे संदेह हुआ, तो मैंने उनसे पूछा कि यहां प्राइवेट टैंकर क्यों लगाए जा रहे हैं। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी आएंगे। मैंने 112 पर कॉल किया, तब पता चला कि किसी भी विभाग को इसकी जानकारी ही नहीं दी गई।

उन्होंने बताया कि मृतक बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला था और उसकी उम्र 32 साल के आसपास थी। तेजपाल यादव के मुताबिक, मृतक का नाम बृजू है। उसकी पत्नी और बच्चे यहां नहीं रहते थे। वह जल्द ही गांव जाने वाला था।

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि यहां बच्चे भी खेलते हैं, कॉलोनी से जुड़ी हुई सड़क है और किसी भी सीवर पर ढक्कन नहीं लगा हुआ है। अब एक मौत हो गई है। अगर इसमें सुधार नहीं हुआ तो आगे भी और हादसे हो सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर