मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:51 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली की सफाई व्यवस्था सुधारने काे सरकार नगर निगम को देगी 175 करोड़ की वित्तीय सहायता

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन4 बार पढ़ा गया
दिल्ली की सफाई व्यवस्था सुधारने काे सरकार नगर निगम को देगी 175 करोड़ की वित्तीय सहायता

नई दिल्ली। दिल्ली के शहरी विकास और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को वार्ड 118, सागरपुर का दौरा कर क्षेत्र में स्वच्छता एवं साफ सफाई के कार्यों की मौजूदा स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम को 175 करोड़ की वित्तीय सहायता दिए जाने की जानकारी दी।निरीक्षण के साथ ही आशीष सूद ने जनकपुरी विधानसभा में चाणक्य प्लेस पार्ट-1 में 25, 30 एवं 40 फीट सड़कों पर आरसीसी नाले के निर्माण कार्य का उद्घाटन, जे एवं के ब्लॉक और राम दत्त एन्क्लेव में सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत भी की।सागरपुर वार्ड 118 के निवासियों ने आशीष सूद को बताया कि यहां के नालों, सड़को और ग्रीन बेल्ट को लोगों ने कूड़े का घर बताया। यहां पर सड़को पर गाय के रहने से दिन-रात दुर्घटना होती रहती हैं और यातायात भी बाधित होता है।आशीष सूद ने संबंधित जिला अधिकारी को आदेश दिए कि वह नाले की सफाई, जगह के उचित उपयोग और ग्रीन एरिया के सुधार के लिए डीडीए, एमसीडी, पीडब्ल्यूडी बाढ़ नियंत्रण विभाग के साथ मिलकर एक विस्तृत कार्य योजना बना कर उनके कार्यालय में शीघ्र प्रस्तुत करें। इसके साथ ही उन्होंने एमसीडी के अधिकारियों को गायों की समस्या से मुक्ति दिलाने के भी ठोस उपाय करने के आदेश दिया।शिक्षा मंत्री ने बताया की वार्ड 118 में नाला रोड पर कूड़ा प्रबंधन, साफ सफाई और सड़क पर पशुओं की जो समस्या है उसका क्षेत्रीय विधायक प्रद्युम्न के साथ निरीक्षण कर इसे अगले 15 दिनों में समाधान करने के कड़े निर्देश दे दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि आज चाणक्य प्लेस पार्ट-1, पार्ट-2 और सीतापुरी में 25 फुट, 30 फुट और 40 फुट रोड पर पानी निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरसीसी नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। पंखा रोड से जुड़ने वाला यह नाला लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को खत्म करेगा। आने वाले दिनों में जनकपुरी की हर सड़क पर ऐसे कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अगले 6 माह में यहां की वाटर लॉगिंग की समस्या को पूरी तरह समाप्त कर देगी।सूद ने बताया कि दिल्ली सरकार, नगर निगम के साथ मिलकर राजधानी को स्वच्छ रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि दिल्ली की जनता को हर विधानसभा क्षेत्र में साफ-सुथरी सड़कें और व्यवस्थित गलियां मिल सकें।शिक्षा मंत्री ने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि 27 वर्षों में पिछली सरकारों की गैर-जिम्मेदार नीतियों के कारण दिल्ली में कई समस्याएं थी जिनका समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की कि सभी को मिलकर इन समस्याओं के समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।इस अवसर पर आशीष सूद के साथ द्वारका के विधायक प्रधुम्न राजपूत, इंफोर्समेंट टीम मौके और भाजपा के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर