मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

प्रेस कान्फ्रेंस में रो पड़ीं आतिशी, रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक बयान पर छलका दर्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन44 बार पढ़ा गया
प्रेस कान्फ्रेंस में रो पड़ीं आतिशी, रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक बयान पर छलका दर्द

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पिता के बारे में भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी कीआपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा की और इसे दुखद बताया। सोमवार को संवाददाता सम्मेलन के वार्ता के दौरान आतिशी भावुक हो गईं और लगभग रो पड़ीं।दरअसल, कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने उनके पिता के बारे में एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन आयाेजित किया। इस दौरान रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते समय आतिशी अत्यंत भावुक हो गईं। उनका गला भर आया और आंखों से बरबस आंसू बहने लगे। इसके बाद उन्होंने अपने को संभाला और संयत होते हुए कहा कि मेरे पिताजी जिंदगीभर शिक्षक रहे। दिल्ली के हजारों निम्न और मध्यम वर्ग के बच्चों को पढ़ाया। आज वो 80 साल के हैं। वो इतने बीमार रहते हैं कि बिना सहारे के चल नहीं पाते हैं। आतिशी ने कहा कि रमेश बिधूड़ी अब चुनाव के लिए इतनी घटिया हरकत करेंगे। इतने बुजुर्ग व्यक्ति को गालियां देने पर उतर आएंगे। इस देश की राजनीति इतनी घटिया स्तर पर गिर सकती है, मैं सोच नहीं सकती।आतिशी ने कहा, "बिधूड़ी 10 साल सांसद रहे, उन्होंने उस दौरान कालकाजी इलाके में कितना काम किया, वो गिनवाएं। वो बताएं कि पांच साल में मैंने बतौर विधायक कितना काम किया, अगर उसकी तुलना में उनका काम बेहतर है तो उस पर वोट मांगें। वो बताएं कि आतिशी ने एक सड़क बनवाई तो मैंने दस सड़कें बनवाई। आतिशी ने 100 सीसीटीवी कैमरा लगवाया तो मैंने 1000 सीसीटीवी कैमरा लगवाया। आतिशी ने अगर 1000 लाइटें लगवाईं तो मैंने 5000 लाइटें लगवाईं। वो अपने काम के बलबूते वोट मांगते तो अच्छा होता। वो मेरे बुजुर्ग पिता को गालियां देकर वोट मांग रहे हैं, ये बहुत दुख की बात है।"बिधूड़ी के बयान काे लेकर आम आदमी पार्टी (आआपा) ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट किया, "भाजपा के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने आतिशीजी और उनके पिताजी को गालियां देकर दिल्ली की जनता का अपमान किया है। बिधूड़ीजी अपने काम के आधार पर वोट मांगें, वह आतिशीजी के बुजुर्ग पिताजी को गालियां देकर क्यों वोट मांग रहे हैं।"उल्लेखनीय है कि दिल्ली के कालकाजी सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का सरनेम बदलने को लेकर विवादित बयान दिया था। एक सभा में बिधूड़ी ने कहा था कि आतिशी पहले मार्लेना थीं, अब सिंह हो गईं। उन्होंने अपना पिता ही बदल लिया, ये इनका चरित्र है। कालकाजी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक आतिशी ने कुछ समय पहले अपना उपनाम (मार्लेना) हटा दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर