मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:05 · नई दिल्ली संस्करण

केजरीवाल हर चुनाव से पहले जनता को भ्रमित करने की नौटंकी करते हैंः विजेंद्र गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन84 बार पढ़ा गया
केजरीवाल हर चुनाव से पहले जनता को भ्रमित करने की नौटंकी करते हैंः विजेंद्र गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल हर चुनाव से पहले जनता को भ्रमित करने के लिए अपनी पुरानी नौटंकी शुरू कर देते हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने 30 लाख वोट काटने का झूठा आरोप लगाया था और अब 2024 में भी वही राग अलाप रहे हैं।सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में केजरीवाल के पुराने आरोपों की प्रेस क्लिपिंग लगाते हुए विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि फर्जी वोटों के नाम पर हल्ला मचाना और जनता को गुमराह करना केजरीवाल की पुरानी फितरत बन चुकी है। दिल्ली की जनता उनके झूठे आरोपों और नाटकबाजी से भली-भांति परिचित हो चुकी है। हर चुनाव से पहले केजरीवाल का यह दोहरा-चरित्र और चेहरा उजागर हो जाता है, जिसका उद्देश्य केवल अपनी विफलताओं से ध्यान हटाना और सहानुभूति बटोरना है।दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार की विफलताओं, भ्रष्टाचार, और जनविरोधी नीतियों का सामना कर रही है। इस सरकार ने न तो शिक्षा के क्षेत्र में वादों को पूरा किया और न ही जनता को स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कोई ठोस योजना बनाई।गुप्ता ने खुलासा किया कि भाजपा पर वोट काटने का आरोप लगाने वाली आम आदमी पार्टी ने उनके विधानसभा क्षेत्र रोहिणी के रजापुर गांव, नाहरपुर गांव और सूरज पार्क में 5 हजार फर्जी वोट बनवाने की कोशिश की, जिन्हें जांच के दौरान फर्जी पाए जाने के बाद रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पहले खुद ही फर्जी वोट बनवाती है और जब जांच के बाद उन्हें हटा दिया जाता है तो वो उलटे भाजपा पर उनके वोटरों के नाम हटाने का बेबुनियाद और झूठा आरोप लगाने लग जाती है।गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के ऐसे झूठे आरोपों और ड्रामेबाजी को जनता सिरे से नकार चुकी है। भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में ईमानदारी और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर