मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:55 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा की दिल्ली इकाई को मिलेगा नया भवन, हवन पूजन में शामिल हुईं सीएम रेखा गुप्ता, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन18 बार पढ़ा गया
भाजपा की दिल्ली इकाई को मिलेगा नया भवन, हवन पूजन में शामिल हुईं सीएम रेखा गुप्ता, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा के नए दिल्ली मुख्यालय में हवन पूजन किया। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद और प्रवेश वर्मा भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इस कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर कहा कि किसी भी संगठन के लिए उसके कार्यालय का बहुत बड़ा महत्व रहता है।

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का कार्यालय, वह भी दिल्ली में, ऐतिहासिक है और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि मैं भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देती हूं कि यह कार्यालय बनकर तैयार हुआ और प्रधानमंत्री मोदी के हाथों से इसका उद्घाटन होगा।

खुद को पार्टी की एक कार्यकर्ता बताते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि मुझे भी इस नए कार्यालय को लेकर खुशी है। उन्होंने कहा, "मैं स्वयं एक कार्यकर्ता हूं और मुझे खुशी है कि सभी कार्यकर्ता इस कार्यालय में अपने भविष्य की नींव रख सकते हैं।

दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने आईएएनएस से कहा कि भाजपा की दिल्ली इकाई के नए कार्यालय में अभी हवन पूजन किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी यहां आकर इसका उद्घाटन करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता आधारित जन संगठन है। न सिर्फ कार्यकर्ताओं के विकास का, बल्कि जन सेवाओं के लिए प्रेरित करने का केंद्र कार्यालय को मानकर भारतीय जनता पार्टी काम करती है।

उन्होंने कहा कि सरकारी भवन से हटकर अब भाजपा की दिल्ली इकाई अपने खुद के भवन में आएगी।

यह एक सार्थक भवन होगा, जहां दिल्ली की जनता की सेवा हो पाएगी।

भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि दिल्ली में भाजपा इकाई को स्थायी पता मिला है। यह बहुत महत्वपूर्ण दिन है और यह दिन तब आया है, जब दिल्ली में भाजपा की सरकार है, सभी सात सांसद भाजपा के हैं और मेयर भी भाजपा से हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर