मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:46 · नई दिल्ली संस्करण

जींद में सुबह-सवेरे युवक की गाेली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन82 बार पढ़ा गया
जींद में सुबह-सवेरे युवक की गाेली मारकर हत्या

जींद। सफीदों नगर के पानीपत रोड स्थित बूटाना नहर मोड़ के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार सुबह की है। घटना की सूचना मिलने पर सफीदों पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एफएसल टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया है।मृतक की पहचान गांव ऐंचरा कलां निवासी संजय (40) के रूप में हुई है। गोली की आवाज सुनकर मौके पर काफी तादाद में लोग पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुका था और संजय की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मामला कोई पुरानी रंजिश का बताया जाता है। हत्या की सूचना मिलने पर सिटी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह, सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार व सीआईए स्टाफ के इंचार्ज कमल सिंह अपनी-अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सफीदों के नागरिक अस्पताल में रखवाया है।मिली जानकारी के अनुसार गांव ऐंचरा कलां का संजय गोहाना से सफीदों आने वाली बस में गांव से सवार होकर सफीदों आ रहा था। जैसे ही बस बुटाना नहर मोड पर रुकी तो संजय उसमें से उतरा कि तभी उस पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला बोल दिया गया। गोलियां लगते ही संजय की वहीं पर ढेर हो गया और हमलावर मौके से फरार हो गया। गोलियां चलते ही आसपास हड़कंप मच गया और राहगीर व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंची और वहां का निरीक्षण किया। मौके पर काफी मात्रा में खून भी बिखरा हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल की तत्काल बैरिकेटिंग की। वहीं घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को सफीदों के नागरिक अस्पताल में रखवाया।शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर वह घटनास्थल पर पहुंचे, तो एक व्यक्ति की गोलियां लगने से मृत्यु हुई मिली। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। एफएसएल टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर