मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:37 · नई दिल्ली संस्करण

साइबर ठगी से बचने के लिए फतेहाबाद पुलिस ने एडवाइजरी जारी की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन93 बार पढ़ा गया
साइबर ठगी से बचने के लिए फतेहाबाद पुलिस ने एडवाइजरी जारी की

फतेहाबाद। जिला पुलिस ने आम नागरिकों को आगाह किया है कि साइबर अपराधी अब ‘आपके खाते में पैसे भेज दिए गए हैं’ जैसे फर्जी मैसेज भेजकर झांसे में लेकर ठगी कर रहे हैं। ऐसे लाेगाें से सावधान रहें।पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने मंगलवार को नागरिकों से अपील की है कि वे ध्यान रखें कि किसी भी अंजान लिंक या कॉल पर अपनी बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। ये ठग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, व्हाट्सएप, एसएमएस अथवा ईमेल के माध्यम से संपर्क कर झूठे संदेश भेजते हैं, जिनमें कहा जाता है कि किसी सरकारी योजना, इनाम या रिफंड के तहत आपके खाते में पैसे भेजे गए हैं। इसके बाद ये अपराधी पीड़ित से खाते की जानकारी, ओटीपी या अन्य निजी जानकारी मांगते हैं और थोड़ी सी चूक के बाद खाते से बड़ी धनराशि उड़ा देते हैं। उन्हाेंने कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि यह कहे कि आपके खाते में गलती से पैसे आए हैं, तो पहले बैंक से पुष्टि करें। कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत डायल 1930 या पोर्टल पर शिकायत करें।उन्होंने ठगी के तरीकों के बारे में बताया कि नकली बैंक या यूपीआई पेमेंट स्क्रीनशॉट भेजकर विश्वास में लेते है। गलती से आपके खाते में पैसे आ गए हैं, वापस भेजे दें। ठग नकली ऐप लिंक या तकनीकी सहायता के नाम पर रिमोट एक्सेस लेकर व नकली कस्टमर केयर नंबर या सोशल मीडिया पेजों का सहारा लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।पुलिस अधीक्षक जैन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि फतेहाबाद पुलिस नागरिकों को लगातार जागरूक कर रही है कि वे किसी भी लालच या भ्रम में न आएं। जागरूकता और सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर