मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:48 · नई दिल्ली संस्करण

जिओ और एयरटेल को छोड़ बीएसएनएल में पोर्ट करा रहे मोबाइल फोन ग्राहक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन10 बार पढ़ा गया

भोपाल, ।देश की सबसे बड़ी सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल की एक

बार फिर घर वापसी होने लगी है, क्‍योंकि देश की तीन निजी टेलिकॉम कंपनियों

जियो, वोडाफोन-आईडिया और भारती एयरटेल ने अपने रिचार्ज प्‍लानों को काफी

महंगा कर दिया है। जिसके बाद से इन तीनों कंपनियों के ग्राहक एक बार फिर

बीएसएनल की ओर रुख करने लगे हैं।

इसी माह जुलाई में भोपाल के

क्षेत्रीय कार्यालय बीएसएनएल में एक लाख से अधिक ग्राहक जियो,

वोडाफोन-आईडिया और भारती एयरटेल को छोड़कर बीएसएनएल में पोर्ट कराने आए

हैं, जबकि 27 हजार से अधिक ग्राहकों ने बीएसएनएल की सिम में पोर्ट करा लिया

है। इतना ही नहीं बीएसएनएल लगातार ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के

लिए कई शानदार ऑफर्स दे रही है।

बीएसएनएल के पास एक महीने से लेकर

पूरे एक साल तक के कई टैरिफ प्लान मौजूद हैं, जिन पर शानदार ऑफर मिल रहा

है। इन सभी रिचार्ज प्लान की कीमत वोडाफोन-आईडिया, भारती एयरटेल और रिलायंस

जियो के प्लान से सस्ता है। यह बड़ी वजह है कि ग्राहकों ने बीएसएनएल की ओर

रुख किया है। भोपाल के सभी बीएसएनएल कार्यालयों में इस समय भारी भीड़ देखी

जा रही है।

वैसे भी सरकारी कंपनी बीएसएनएल आज भी सबसे सस्‍ते

रिचार्ज प्लान उपलब्ध करा रही है। जिनकी कीमत जियो और एयरटेल के मकुाबले

करीब आधी है, हालांकि बीएसएनएल के पास मौजूदा समय में 4G सर्विस मौजूद है,

जबकि जियो और एयरटेल के पास 5G सर्विस है, लेकिन ग्राहकों के अब इन

कंपनियों के प्‍लान काफी महंगे लगने लगे हैं यही कारण कि लोग अब बीएसएनएल

में पोर्ट करा रहे हैं।

पोर्ट करने का आसान तरीका

एयरटेल

और जिओ की सिम को बीएसएनएल में पोर्ट कराने के लिए सबसे पहले आपको 1900 पर

एक एसएमएस भेजकर मोबाइल नंबर पोर्ट करने के लिए अनुरोध भेजना होगा। इसके

लिए आपको अपने एसएमएस बॉक्स में ‘पोर्ट लिखकर एक स्पेस के बाद अपना मोबाइल

नंबर लिखकर भेजना। इसके बाद आपको मोबाइल नंबर पोर्ट कराने के लिए बीएसएनएल

के ग्राहक सहायता केंद्र पर जाना पड़ेगा, यहां आपसे आधार कार्ड, फोटो,

बायोमैट्रिक सहित जरूरी दस्तावेज जमा करना होगा। इसके बाद आपको बीएसएनएल की

ओर से एक नई सिम दे दी जाएगी। इसके बाद उस सिम पर एक यूनिक कोड भेजा

जाएगा, जिसकी मदद से आप अपने नई सिम को एक्टिवेट कर सकेंगे।

जल्‍द शुरू होगी बीएसएनएल की 5G सर्विस

बीएसएनएल

अधिकारियों की मानें तो बीएसएनएल टाटा के साथ साझेदारी की है। जिसकी मदद

से 4G सेवाओं से 5G सर्विस देने पर विचार कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर