मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 11:25 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा : जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, वर्ष 2025 में 88 प्रतिशत मामलों का निराकरण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन57 बार पढ़ा गया
कोरबा : जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, वर्ष 2025 में 88 प्रतिशत मामलों का निराकरण

कोरबा। जिला कोरबा में पुलिस द्वारा वर्ष 2025 के दौरान अपराध नियंत्रण एवं त्वरित कार्रवाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है। इस मामले का पूरा ब्यौरा आज शन‍िवार को पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिया गया। कोरबा पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में दर्ज कुल अपराधों में से लगभग 88 प्रतिशत मामलों का निराकरण किया गया है, जो पुलिस की सक्रियता और कार्यकुशलता को दर्शाता है।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वर्ष 2025 में जिले में 7241 अपराध पंजीबद्ध हुए, जिनमें से 6372 मामलों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। शेष मामलों में भी जांच प्रक्रिया प्रगतिशील अवस्था में है। तुलनात्मक रूप से देखें तो वर्ष 2023 और 2024 की अपेक्षा अपराधों के निराकरण की दर में निरंतर सुधार दर्ज किया गया है।आंकड़ों के अनुसार संपत्ति संबंधी अपराधों में भी पुलिस की कार्रवाई प्रभावी रही। चोरी, नकबजनी एवं लूट जैसे मामलों में आरोपियों की पहचान कर त्वरित गिरफ्तारी की गई। वर्ष 2025 में संपत्ति संबंधी अपराधों में निराकरण प्रतिशत में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।वहीं संगठित अपराधों पर भी कोरबा पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। वर्ष 2024 में जहां ऐसे मामलों की संख्या मात्र 2 थी, वहीं वर्ष 2025 में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 38 मामलों में कार्रवाई की गई। कुल मिलाकर दो वर्षों में संगठित अपराधों के 40 मामलों पर पुलिस ने कार्रवाई की है।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी पुलिस का कहना है कि, अपराध नियंत्रण के लिए लगातार गश्त, तकनीकी संसाधनों का उपयोग, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी तथा आम जनता के सहयोग से यह सफलता मिली है। आने वाले समय में अपराधों की रोकथाम के लिए और अधिक सख्त एवं प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर