मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 12:53 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ में दो अपराधियों को पकड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन112 बार पढ़ा गया
फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ में दो अपराधियों को पकड़ा

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 द्वारा अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों बदमाशों को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश काफी समय से फरार चल रहे थे। उनके पास से दो पिस्तौल, एक मैगजीन और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उनके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच के एक सब-इंस्पेक्टर को भी गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से वह बच गए। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 को शनिवार सुबह चार बजे सूचना मिली कि कपड़ा व्यापारी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में फरार बदमाश कमल भड़ाना अपने साथी गोलू के साथ सैनिक कॉलोनी के पास से गुजरेगा। क्राइम ब्रांच ने सैनिक कॉलोनी पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद कमल अपने साथी गोलू के साथ आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने कमल को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो उसने फायरिंग कर दी। क्राइम ब्रांच की जवाबी फायरिंग में कमल के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने कमल और उसके साथी गोलू को पकड़ लिया। कमल को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक अन्य मामले में, क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सूरजकुंड रोड पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान बदमाश शशिकांत अपने साथी रोहित के साथ आता दिखाई दिया। क्राइम ब्रांच की टीम को देखकर शशिकांत ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में शशिकांत के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच-30 प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि अलग-अलग जगहों पर हुई मुठभेड़ में बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उनके साथियों से पूछताछ की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर